Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर देश में मोदी की गारंटी से खत्म हुआ भ्रष्टाचार और परिवारवाद- धामी

देश में मोदी की गारंटी से खत्म हुआ भ्रष्टाचार और परिवारवाद- धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धि

देश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद को आगे बढ़ाना कांग्रेस की उपलब्धि

प्रदेश की मातृशक्ति का आशीर्वाद पीएम मोदी के साथ- धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार और परिवारवाद के साथ खड़ी रही। लेकिन अब देश में मोदी की गारंटी ने इसका सफाया कर दिया है। आज 10 साल के भीतर देश तरक्की की बुलंदियों पर पहुंच गया है। इस चुनाव में भी देवतुल्य जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर प्रचंड बहुमतों से देवभूमि से जीत दिलाएगी।

राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तबाड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गढ़वाल सीट के थराली और टिहरी की पुरोला विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया था। मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा सीट पर गंगोलीहाट और रानीखेत विधानसभा में जनसभा और प्रचार कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में उत्तराखंड से लेकर देश में सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा चुनाव में अपनी हार का ठीकरा नाकामयाबी पर नहीं बल्कि ईवीएम पर फोड़ा है। यही कारण है कि आज कांग्रेस को चुनाव लड़ने को उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं।

मोदी की गारंटी के कारण आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 को समाप्त कर, सीएए को लागू कर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कर जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। पिछले 10 साल प्रधानमंत्री ने अपना एक-एक क्षण देश की सेवा, विकास और गरीबों को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तराखंड ने भी यूसीसी कानून, सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून धर्मांतरण, लैंड जिहाद आदि के खिलाफ बड़े फैसले लेकर देश में नजीर पेश की हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने महिलाओं को नौकरी में 30 फीसद आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान और 10 फीसद आरक्षण जैसे फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि राज्यभर में उनके हर कार्यक्रम में युवाओं के साथ ही मातृशक्ति का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है। यह आशीर्वाद उन्हें 19 अप्रैल को भी मिलेगा और देवभूमि से पांचों सांसद हर विधानसभा, लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments