Sunday, March 8, 2026
Home राजकाज महंगाई व रोजगार के सवाल पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

महंगाई व रोजगार के सवाल पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के साथ छल कर रही -हरीश रावत, पूर्व सीएम

कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों के विरोध में चार महीने का प्रदर्शन कार्यक्रम किया तय

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी रिक्त पदों को भरने में हो रहे विलंब के विरोध में राजीव गांधी काम्प्लेक्स डिस्पेंसरी रोड़ से गांधी पार्क तक पद यात्रा निकाली। पदयात्रा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ये सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। दो करोड़ नौकरी देने के नाम पर केवल छल कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों ने ही नौजवानों को धोखा ही दिया है उत्तराखंड वीरों की भूमि है जहां पहाड़ के हर घर एक सेना का जवान है हमारे उन जवानों के साथ छल किया। अग्निवीर योजना लागू करके सेना का सम्मान क्या होता है शायद ये इनको नही पता। जब तक ये गूंगी बहरी सरकार युवाओं के हक की बात नही करेंगी तब तक ये 75 साल का हरीश रावत इनके लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं स्ट्रेचर में बैठ कर युवाओं ,किसानों ,महिलाओं व दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाता रहूँगा ।

महिला उत्पीड़न ,युवकों के साथ सरकार छल कर रही है ,राज्य में निवेश भी जुमलों में हो रहा है नेहरूजी ,इंदिरा गांधी ,ने राजीव गांधी हमे बी एच सी एल ,आई डी पी एल ,एच एम टी जैसे उद्योग दिये थे उन्हें बंद किया जा रहा है । युवाओं की नियुक्तियों की परीक्षा ,आवेदन सहित परिणाम देने तक में जानबूझ कर गोलमाल किया जा रहा है । पूर्व सीएम ने चार माह के लिए महिला सम्मान ,किसानों के बकाया भुगतान ,युवाओं व दलित सम्मान के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा भी कर डाली । 11 दिसंबर को हरिद्वार में किसानों के बकाया भुगतान के लिए पदयात्रा होगी।

प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ साथ हम बेरोज़गारों ,किसानों ,महिला सम्मान यात्रा अपने अपने इलाक़ों में भी निकालेगे । उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि चारों शंकराचार्यों भी सरकार अपमान कर रही है ।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवान ,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, सुरेंद्र कुमार, रामयश सिंह सतपाल भर्मचारी, सुरेंद्र सिंह सजवाण, गोदावरी थापली, महेंद्र नेगी गुरुजी, गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अभिषेक भंडारी, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, उर्मिला थापा, अशोक वर्मा, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, राकेश नेगी, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी, सतीश पंत, अभिषेक बिष्ट, अरसद, अजय रावत, सोनू बिष्ट, सौरव रावत, मयंक रावत, अमित कुमार, प्रांजल, श्याम सिंह चौहान, मोहन भंडारी , हरीश जोशी, हरिओम भट्ट, ओम प्रकाश सती बब्बन, अभिषेक भंडारी, उज्ज्वल, हरजोत, सुबोध, मुकेश बसेरा, चंद्र कला नेगी, मीना रावत, अमरजीत सिंह, मोहन काला, लखपत बुटोला, पूरन सिंह रावत, नीनू सहगल, मथुरा दत्त जोशी, मदन लाल, मुकेश, अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, सुशीला, रितेश जोशी, नजमा खान, राधा, कृष्णा नेगी, कौशल्या देवी, मधु सबरवाल, सावित्री थापा, मंजू आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सेवा नियमों, विकास योजनाओं पर फैसले, उपनल पर निर्णय टला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक...

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, जमीन, पर्यटन, आवास, युवा, अपराध और बिजली नीति में अहम बदलाव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के विकास, निवेश, पर्यटन, बिजली, आवास,...

उत्तराखंड कैबिनेट का फैसलाः जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब मिलेंगे दस लाख

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments