Saturday, April 19, 2025
Home ताजा खबर पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक, उत्तर भारत के कई...

पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक, उत्तर भारत के कई राज्यों में 20 डिग्री तक लुढ़का पारा 

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में दिखने लगा है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। कुमाऊं के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उच्च हिमालयी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों का पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। साथ में ऊंचे पर्वतीय इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है।

शिमला जिले के नारकंडा व खड़ापत्थर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी। कई इलाकों में शीतलहर की खबर है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ जिले में दारमा क्षेत्र के कई माइग्रेशन गांवों और साथ लगते ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फ गिरी है। कई जगह 50 साल बाद बर्फबारी हुई है। ये इलाके लगभग 10 हजार फीट से भी ऊंचे हैं।

मुनस्यारी में अधिकतम 12 और न्यूनतम 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सीमांत जिले के खलिया, नागनीधुरा और आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। जो पहले के मुकाबले 2 डिग्री गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा है। मुनस्यारी के पर्यटक स्थल खलिया में पारा जीरो से नीचे चला गया है।

बागेश्वर जिले के पिंडारी और मैकतोली में सीजन की पहली बर्फ गिरी है। जिले में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी है। घाटी में कोहरा दिख रहा है। अधिकतम 16 और न्यूनतम 12 डिग्री तक टेंपरेचर यहां रिकॉर्ड किया गया है। अल्मोड़ा का हाल भी जुदा नहीं है। यहां के जागेश्वर में तापमान गिरा है। न्यूनतम 8 व अधिकतम 14 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। चम्पावत जिले में लोहाघाट स्थित एबटमाउंट का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार यहां का तापमान न्यूनतम 8 और अधिकतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है। शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू की बात करें, तो विभाग की ओर से शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगह पारा जीरो डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार लाहौल और स्पीति, किन्नौर में बर्फ गिरी है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, चूड़धार पर्वतमाला, जलोरी दर्रा और जोत (चंबा) में बर्फ के कारण सफेद चादर बिछी नजर आई है।

RELATED ARTICLES

प्रेमचंद इस्तीफे के बाद भी भाजपा को बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं, क्या नया आंदोलन होगा शुरू?

अनिल चन्दोला देहरादून। पिछले कई समय से विवादों से घिरे प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बजट सत्र में उनकी टिप्पणी...

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राह होगी आसान, महिलाओं को दी ट्रेनिंग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राहत आसान होगी। इसके लिए...

महिला दिवस पर विमर्श संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित, वक्ता बोले बेहतर समाज के लिए लिंगभेद मिटाना जरूरी

वरदान संस्था की ओर से आयोजित विमर्श संवाद एवं सम्मान समारोह में कई वक्ताओं ने रखी राय शुक्रवार को चकराता रोड स्थित इंस्टीट्यूट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के नाम बड़ी उपलब्धिः ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रूट पर देश की सबसे लंबी रेल सुरंग हुई आर-पार

देहरादून। बहुप्रतिक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में उत्तराखंड के नाम पर बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक देश की...

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को देना होगा अचल संपत्ति का विवरण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के सभी अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति...

चारधाम यात्राः श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त पीजी डॉक्टरों की होगी तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को इस वर्ष बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रीय...

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) में फिर शह-मात का खेल, उपाध्यक्ष धीरज भंडारी की सदस्यता निरस्त

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पदाधिकारियों के बीच चल रहा शह और मात का खेल लगातार जारी है। पदाधिकारी एक-दूसरे खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप...

Recent Comments