Thursday, July 23, 2026
Home ताजा खबर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है- धामी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद एवं प्यार से निश्चित ही दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी को सांसद बनाकर सदन में भेजने वाली है। यहां की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा लोगों के उत्साह और उमंग देखकर लगता है दिल्ली वाकई दिल वालों की है।

उन्होंने कहा दिल्ली की सात लोकसभा सीट जीतकर दिल्लीवासी इतिहास दोहराने वाले हैं। दक्षिणी दिल्ली ऐतिहासिक क्षेत्र है। दक्षिणी दिल्ली के लोगों ने हमेशा से भाजपा को मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा वो भगवान बद्री केदार, आदि कैलाश, गंगा यमुना के उद्गमस्थल की धरती से आप सभी के बीच रामवीर सिंह बिधूड़ी को विजय बनाने का आग्रह करने आए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। और लंबे समय बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आंतरिक तौर पर मजबूत और विश्वस्तर पर शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ा है।* वही दूसरी ओर विपक्ष का गठबंधन अपने अस्तित्व, परिवार को बचाने, भ्रष्टाचार छुपाने, देश में तुष्टिकरण बढ़ाने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली अस्त व्यस्त हो गया है। शासन में अनेकों काम ठप पड़ गए हैं, नैतिकता की दुहाई देकर सत्ता में आने वाले लोग अब जेल में हैं पर फिर भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

आप पार्टी के सारे मंत्री जेल में हैं। आप एवं विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर मोदी को हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा विपक्षी गठबंधन देश विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री को हराना चाहता है। परंतु जनता इन्हें करारा जवाब देगी। आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने दिल से सत्ता सौंपी थी। पर उन्होंने दिल्ली की जनता को दिल से लूटने का काम किया।* उन्होंने कहा *अमेठी में भी कांग्रेस के अंतिम दिन आ गए हैं। अमेठी से कांग्रेस के बड़े नेता पर्चा दाखिल करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा का कोई मुकाबला नही है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली की जनता से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सह – प्रभारी अल्का गुज्जर, राजकुमार चौटाला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में लगाए पौधे

थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments