Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर मुख्य आरक्षी ने प्रेमिका के कमरे में फंदे से लटकर की आत्महत्या 

मुख्य आरक्षी ने प्रेमिका के कमरे में फंदे से लटकर की आत्महत्या 

देहरादून। एक मुख्य आरक्षी ने अपनी प्रेमिका के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, आरक्षी नरेश चंद देहरादून साइबर थाने में तैनात था। बता दें कि नरेश चंद का देहरादून निवासी रुड़की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से काफी समय से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार, देहरादून के प्रेम नगर निवासी नरेश चंद की वर्तमान में पुलिस साइबर थाना देहरादून में मुख्य आरक्षी पद पर तैनाती थी। कुछ दिन प्रेमिका के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी। जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था और प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था।

बताया जा रहा है कि शनिवार को नरेश थाने में बिना सूचना दिए लापता हो गया। उसने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया। इसके बाद साइबर थाने के अधिकारियों ने उसके परिजनों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस ने नरेश की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली, तो उसकी लोकेशन रुड़की के बीएसएम तिराहे पर मिली। जबकि सीडीआर में महिला सिपाही से लंबी बातचीत भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही से जानकारी ली तो प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद महिला सिपाही भी आनन-फानन में रुड़की तहसील स्थित सीपीयू के कार्यालय पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि लोकेशन के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस रविवार की शाम को बीएसएम तिराहे पर पहुंची और महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नरेश का शव कमरे की छत पर कुंडी से लटका था। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जानकारी नरेश के परिजनों को दी।
पुलिस के अनुसार, नरेश चंद महिला सिपाही से कई बार रुड़की में उसके किराए के कमरे पर मिलने आता जाता रहता था। महिला सिपाही के साथ-साथ उसके पास भी कमरे की एक चाबी रहती थी। शनिवार को वह महिला सिपाही से मिलने रुड़की आया था। लेकिन वह उसे रुड़की में नहीं मिली और कमरे का ताला बंद मिला। बताया जा रहा है कि इसके बाद नरेश चंद ने कमरे का ताला खोलकर आत्महत्या की है। नरेश शादीशुदा था। उसका महिला आरक्षी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सिपाही कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रही थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि उसने प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।
RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments