Saturday, June 20, 2026
Home ताजा खबर गेस्ट हाउसों में शुरू होगी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा, प्रति यूनिट के...

गेस्ट हाउसों में शुरू होगी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा, प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा चार्ज

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउसों में टीएचडीसी की ओर से चार्जिंग स्टेशन की सुविधा फरवरी में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सुविधा के बाद उत्तराखंड आने वाली गाड़ियों से जो प्रदूषण होता है, उससे भी राहत मिलेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों से भी पर्यटक आसानी से घूम सकेंगे। निगम की ओर से अक्टूबर में ही इस संबंध में टीएचडीसी के साथ समझौता किया गया था। पर्यावरण अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए योजना को बनाया गया है। इसके बाद टीएचडीसी को अपने गेस्ट हाउसों में जगह उपलब्ध कराई गई है। पर्यटन स्थलों के आसपास चार्जिंग स्टेशन न होने की वजह से दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों को कई बार अन्य राज्यों का प्लान करना पड़ता है या प्लान को निरस्त करना होता है।

इसके साथ ही कई बार पर्यटकों को अपना वाहन होने के बावजूद बसों में धक्के खाकर जाने को मजबूर होना पड़ता है। चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने के बाद पर्यटक कई स्थलों का भ्रमण कर पाएंगे। वर्तमान में देहरादून में माल और होटलों में ही चार्जिंग स्टेशन हैं लेकिन इस व्यवस्था के बाद दून के द्रोण होटल में भी चार्जिंग सुविधा आसानी से मिल सकेगी, जो कि आइएसबीटी से कुछ ही दूरी पर है। ये सुविधा सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं बल्कि स्थानीय निवासियों को भी मिलेगी। अभी तक आमजन घर या होटल, माल में वाहन को चार्ज करते हैं। साथ ही पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए डीजल या पेट्रोल वाहन का इस्तेमाल चार्जिंग सुविधा न होने के कारण करते हैं। पर्वतीय जिलों में कहीं भी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। लेकिन अब पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद सकेंगे। एक बार में दो वाहन चार्ज हो सकेंगे।

निगम की ओर से यह सुविधा ऋषिकेश, होटल द्रोण देहरादून, डाकपत्थर, धनोल्टी, उत्तरकाशी, तिलवाड़ा, रामपुर, ऊखीमठ, टिहरी लेक रिसार्ट कोटी कालोनी, जोशीमठ, बद्रीनाथ, देवप्रयाग, पिरानकलियर में शुरू की जाएगी। निगम की ओर से टीएचडीसी से इसके लिए प्रति यूनिट का चार्ज लिया जाएगा। ये चार्ज 1.25 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा। टीएचडीसी की ओर से अभी प्रति वाहन पर कितना चार्ज किया जाएगा, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

टीएचडीसी के सीनियर मैनेजर आनंद अग्रवाल के अनुसार, चारधाम के कपाट खुलने से पहले सभी गेस्ट हाउसों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि तीर्थ यात्रियों को वाहन चार्ज करने की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए सोचना न पड़े।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments