Tuesday, March 10, 2026
Home धर्म-संस्कृति चारधाम यात्रा 2025ः चार मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट,...

चारधाम यात्रा 2025ः चार मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी के अवसर पर तय हुई तिथि

नरेंद्रनगर/देहरादून। हिन्दुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को खोले जाएंगे। रविवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की गई। इससे पहले मंगलवार 22 अप्रैल को नरेंद्रनगर राज दरबार से तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा शुरू होगी।

पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने गाडू घड़ा तेल कलश राजमहल के सुपुर्द किया। इसके बाद राजमहल में आयोजित किए जा रहे समारोह में पूजा-अर्चना की गई। महाराजा मनुजयेंद्र शाह, श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारियों और डिमरी पंचायत की उपस्थिति में राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना व राजा की जन्मपत्री वाचन के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने जैसे ही कपाट खुलने की तिथि घोषित की राजमहल जय बदरी विशाल के उदघोष से गुंजायमान हो उठा।

कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने के अवसर पर राजकुमारी शिरजा शाह, बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी, डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, ठाकुर भवानी प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट , सहायक अभियंता विपिन तिवारी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, ओएसडी राजपाल जड़धारी, हरीश डिमरी, विनोद डिमरी, दिनेश डिमरी, नरेश डिमरी, शैलेन्द्र डिमरी अरविंद डिमरी, मोहन सती, बाबा उदय सिंह, स्वास्तिक नौटियाल, आशाराम नौटियाल, विश्वनाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

यात्रा व्यवस्थाओं को बेहत बनाने में जुटी मंदिर समिति

श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मंदिर समिति अधिक तत्परता से श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटी है। शिवरात्रि पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित हो जाएगी। शासन-प्रशासन से समन्वय बनाकर आगामी यात्रा की तैयारियां की जा रही है। जल्द ही मंदिर समिति अधिकारियों का दल बदरी-केदार जाएगा और यात्रा पूर्व तैयारियों का खाका तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा को देखते हुए मंदिर समिति के विश्रामगृहों में मेंटनेंस कार्य जनवरी में ही शुरू हो चुका है।

शिवरात्रि को तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी को पंचांग गणना के बाद तय होगी। कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 26 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से समारोह शुरू होगा। इसके बाद वैशाखी के दिन द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

अक्षय तृतीया के दिन से होगी चारधाम यात्रा की शुरूआत

इस वर्ष चारधाम यात्रा वर्ष की शुरूआत बुधवार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया से हो जाएगी। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। हालांकि श्री गंगोत्री मंदिर समिति चैत्रा प्रतिपदा में गंगोत्री धाम के कपाट खुलने और श्री यमुनोत्री मंदिर समिति यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय व देव डोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की औपचारिक घोषणा करेगी।

RELATED ARTICLES

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments