Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में पीसीएस सहित 28 पर मुकदमा

शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में पीसीएस सहित 28 पर मुकदमा

हरिद्वार में शत्रु सम्पत्ति का सनसनीखेज फर्जीवाड़ा .10 लोकसेवकों के नाम भी शामिल

पीसीएस एसोसिएशन ने कार्रवाई का विरोध जताया

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की मुकदमे की पुष्टि

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया और उसमें बड़े बड़े अधिकारियों के नाम सामने आए। मामले में पीसीएस सहित 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमें 10 लोकसेवकों के भी नाम शामिल है। अपने एक बयान में एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच शुरू हो गई है। हैरानी की बात तो यह कि मामले तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह भी आरोपी बनाए गए है। पीसीएस एसोसिएशन ने उस कार्रवाई का विरोध किया है।

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी, जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन, अपने निजी लाभ के लिए कुछ तत्कालीन पीसीएस अधिकारियों ने भू-माफिया के साथ मिलकर संपत्ति को सरकार में निहित करने के बाद रजिस्ट्रियां करवानी शुरू कर दी और बड़े पैमाने पर शत्रु संपत्तियां बेची। बताया तो यह भी जा रहा है कि मामले में अब तक फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवाई गई है।

जिसकी जानकारी किसी तरह विजिलेंस को मिली जिसके बाद शुरू हुई। जांच में मामले की सत्यता को देखते हुए विजिलेंस के देहरादून सेक्टर ने 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें पूर्व में तैनात दो पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने और पूर्व पीसीएस का नाम सामने आने पर शासन और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

हरबीर सिंह (तत्कालीन एसडीएम), अनिल कुमार कंबोज (तत्कालीन हल्का लेखपाल), सुखपाल सिंह (तत्कालीन शासकीय अधिवक्ता), नीरज तोमर (तत्कालीन लेखपाल), बिजेंद्र गिरि (तत्कालीन लेखपाल), बिजेंद्र कश्यप (तत्कालीन लेखपाल), श्रवण कुमार (तत्कालीन कानूनगो), एसबी शर्मा (तत्कालीन उपनिबंधक), हरिकृष्ण शुक्ला (तत्कालीन उपनिबंधक), मायाराम वर्मा (तत्कालीन उपनिबंधक), एडवोकेट पहल सिंह वर्मा, एडवोकेट सज्जाद, एडवोकेट मोहन लाल शर्मा, एडवोकेट यशपाल सिंह चौहान, एडवोकेट राजकुमार उपाध्याय, रियाज अहमद, शरीफ अहमद, शोकत उर्फ चीचू, वहीदा, सलीम, जुलेखा, कारी मुस्तफा, कोमल, विनोद मलिक, रेश्मा, प्यारे लाल, सफदर अली, संजीदा।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments