Sunday, September 6, 2026
Home खेल उत्तरांचल प्रेस क्लब कैरम प्रतियोगिताः सुरेन्द्र व नवीन बने युगल विजेता, फाइनल...

उत्तरांचल प्रेस क्लब कैरम प्रतियोगिताः सुरेन्द्र व नवीन बने युगल विजेता, फाइनल में अनिल व पारस को हराया

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता के युगल फाइनल मुकाबले में सुरेन्द्र सिंह डसीला और नवीन कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिल चन्दोला और पारस नेगी की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 1-0, 9-0, 7-0, 0-7, 9-0, 2-0, 0-9, 1-0 (29-16) से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आठ सेटों तक चले इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इससे पहले प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सुरेंद्र सिंह डसीला और नवीन कुमार की जोड़ी ने शिवेश शर्मा और धर्मेंद्र भट्ट की जोड़ी को 29-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में अनिल चन्दोला व पारस नेगी ने ठाकुर नेगी व अभिषेक मिश्रा को 29-13 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला बेहद रोचक रहा और दोनों टीमों ने अपने शानदार शाट्स दिखाए।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सदैव पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक संवाद की भावना को सशक्त करने के लिए प्रयत्नशील है। खेल प्रतियोगिताएं इस उद्देश्य की पूर्ति का सशक्त माध्यम हैं, जो न केवल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ाती हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करती हैं। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जीत और हार से बढ़कर भागीदारी की भावना ही वास्तविक खेल भावना है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा ने बताया कि प्रेस क्लब की आगामी खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बाल दौड़ तथा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से निरंतर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी पत्रकार सदस्य फिट रहने के लिए प्रेरित हों।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments