Wednesday, June 17, 2026
Home ताजा खबर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मंदिर परिसर पर साफ-सफाई कर जय...

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मंदिर परिसर पर साफ-सफाई कर जय श्रीराम के लगाए जयकारे 

देहरादून। भाजपा जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा की ओर से वार्ड 36 मोहित नगर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा एवं विशेष स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर ने भी शिरकत की और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर पर साफ-सफाई कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाकर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में मकर संक्रांति से कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में हनुमान मंदिर परिसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम सभी भारतवासियों के आदर्श हैं। कहा कि 500 साल के लंबे संघर्षों एवं कई बलिदानों के बाद सत्य सनातन धर्म के प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य दिव्य नव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा लोगों के हितों और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने आमजनमानस को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद स्वरूप पूजित अक्षत एवं श्रीराम मंदिर का चित्र भी वितरित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना और उनका प्रत्येक निर्णय हमें एक आदर्श व्यक्ति बनाने के लिए काफी है। कहा कि श्रीराम शांति के स्वरूप भी हैं और शक्ति के भी। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी 22 जनवरी को उस घड़ी के साक्षी होने जा रहे है। जब रामलला अपने जन्मस्थान में विराजित होंगे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, निवर्तमान वर्तमान पार्षद अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विजय गुप्ता, शेखर नौटियाल, संतोष कोठियाल, मधु जैन, अजय जैन, राजकुमार तिवारी, मुक्त वर्मा, धीरज ग्रोवर, विनोद तोमर, अरुण वैश्य, सहित सैकड़ो की संख्या में मंदिर समिति के पदाधिकारी व भक्तगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments