Thursday, July 30, 2026
Home मनोरंजन बॉबी देओल अपनी पहली तमिल फिल्म कंगुवा से उड़ाएंगे होश, दिखेगा खौफनाक...

बॉबी देओल अपनी पहली तमिल फिल्म कंगुवा से उड़ाएंगे होश, दिखेगा खौफनाक अवतार

बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत में कई हिट फिल्में दीं। हालांकि, फिर उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और बॉबी कुछ समय के लिए पर्दे से बिल्कुल गायब हो गए। अपनी दूसरी पारी में उन्होंने वेब सीरीज आश्रम से धमाकेदार वापसी की और बाबा निराला जैसे एक बुरे आदमी का किरदार निभाकर वह छा गए।अब बॉबी तमिल फिल्मों में कदम रखने वाले हैं। उन्हें साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा में खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी, सूर्या की फिल्म में एक खतरनाक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार कहानी को एक नया मोड़ देगा।सूत्र ने बताया कि बॉबी का यह अवतार और अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा। वह कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे।यह बॉबी की पहली तमिल फिल्म है और इसके जरिए वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि बॉबी ने अभी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी नहीं की है। नवंबर यानी इसी महीने वह चेन्नई में अपना शूट शुरू करने वाले हैं।इस बीच वह मुंबई भी आते-जाते रहेंगे, क्योंकि बॉबी अपनी दूसरी फिल्म एनिमल के प्रचार-प्रसार में भी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते।

खास बात यह है कि एनिमल में भी रणबीर खलनायक ही बने हैं और इसमें भी उनका अवतार देखने लायक होगा।
सूत्र ने यह भी बताया कि बॉबी अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं। उनसे जैसे ही इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया, उन्होंने इसके लिए तुरंत रजामंदी दे दी।बॉबी फिल्म को लेकर इसलिए भी उत्सहित हैं, क्योंकि इसके हीरो सूर्या हैं, जिनके काम के वह बहुत बड़े प्रशंसक हैं।बॉबी उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इस साल अप्रैल में कंगुवा का ऐलान हुआ था। कंगुवा एक शक्तिशाली बहादुर नायक की गाथा है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड से बॉबी के अलावा अभिनेत्री दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। उनकी जोड़ी सूर्या के साथ बनी है, वहीं योगी बाबू भी फिल्म का हिस्सा हैं।कंगुवा को शिवा ने लिखा है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है। यह फिल्म 3डी में 10 भाषाओं में बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments