Thursday, June 18, 2026
Home ताजा खबर बीकेटीसी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर स्वच्छता- जनजागरण अभियान...

बीकेटीसी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर स्वच्छता- जनजागरण अभियान चलाया

माता चंद्रवदनी मंदिर कारगी चौक देहरादून में चला सफाई अभियान

देहरादून। अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने मंदिरों में स्वच्छता तथा जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है इस क्रम में आज मंगलवार को मंदिर समिति के कारगी चौक देहरादून स्थित मां चंद्र वदनी मंदिर तथा पंचमुखी हनुमान मूर्ति परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मंदिर समिति अधिकारियों- कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में भगवान श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, भक्ति -भजन, जागरण कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान हेतु प्रदेशवासियों का आह्वान किया है श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी के सभी मंदिरों में विशेष पूजाओं, दीपोत्सव स्वच्छता अभियान सहित एलईडी से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या के सजीव प्रसारण हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीते दिनों आदि गुरू शंकराचार्य गद्दीस्थल, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित योग बदरी पांडुकेश्वर, में स्वच्छता एवं जनजागरण भक्ति- भजन का अभियान चलाया गया। सभी अधिनस्थ मंदिरों में भी बीकेटीसी जनजागरण एवं स्वच्छता अभिया चला रही है जोकि भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी के बाद तक चलते रहेंगे।। जन जागरण एवं स्वच्छता अभियान में मंदिर समिति कर्मचारी तथा स्थानीय जनता तथा शिक्षण संस्थाये महिला मंगल दल भी स्वेच्छा से प्रतिभाग कर रहे हैं। आज मंदिर समिति के अधिकारियों- कर्मचारियों ने कारगी चौक स्थित मां चंद्र वदनी मंदिर तथा पंचमुखी हनुमान मूर्ति परिसर में साफ सफाई की।

अधिशासी अभियंता/ प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने बताया कि आज से चंद्रवदनी मंदिर में स्वच्छता के अलावा लाईटिंग साज सज्जा का कार्य शुरू कर दिया गया है 22 जनवरी को भगवान राम जी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखने हेतु एलईडी लगायी जायेगी तथा सुंदर कांड का पाठ भी आयोजित होगा तथा प्रसाद वितरण किया जायेगा।

आज स्वच्छता अभियान में अधिशासी अभियंता/प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,प्रबंधक किशन त्रिवेदी, लोकेंद्र रिवाड़ी, विश्वनाथ,पुजारी वीरेंद्र सेमवाल एवं सुशील डिमरी,विनोद नौटियाल बीरेंद्र बिष्ट,बल्लभ सेमवाल,कल्याण सिंह नेगी, दीपक जुगरान,हेमलता सती,देवेश्वरी रावत, रामू सहित स्थानीय श्रद्धालु जगतराम बंगवाल, सुभम पंवार, अनीता बर्त्वाल,रजनी बंगवाल स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments