Saturday, September 12, 2026
Home ताजा खबर खुशखबरीः उत्तराखंड के शिक्षक की बड़ी उपलब्धि, एनसीईआरटी ने किया प्रोजेक्ट को...

खुशखबरीः उत्तराखंड के शिक्षक की बड़ी उपलब्धि, एनसीईआरटी ने किया प्रोजेक्ट को सलेक्ट

देहरादून। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर के शिक्षक डा अतुल बमराड़ा के प्रोजेक्ट का चयन भारत सरकार की स्वायत्त संस्था एनसीईआरटी द्वारा शिक्षा में नवाचारी पद्धतियों योजना के अंतर्गत किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत देशभर से 32 प्रोजेक्ट्स का चयन राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया गया है जिसमें उत्तराखंड से सिर्फ डा अतुल के प्रॉजेक्ट का ही चयन हुआ है। जबकि उत्तर प्रदेश से 8, पुडुचेरी से 5, तमिलनाडु व कर्नाटक से 6-6, महाराष्ट्र से 2, राजस्थान, असम, केरल व दिल्ली से 1-1 प्रॉजेक्ट का चयन हुआ है। डा बमराडा ने बताया कि विगत जुलाई माह में उनके द्वारा इस प्रॉजेक्ट हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भारत सरकार को प्रेषित किया गया था।

इस परियोजना के अंतर्गत अगले एक वर्ष तक वह कक्षा शिक्षण में स्वदेशी खेलों के अनुप्रयोगों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने की पाठ्योजनाओं पर कार्य करेंगे। उनके कार्यों का मूल्यांकन समय समय पर एनसीईआरटी एवम शिक्षा विभाग भारत सरकार के उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं अपर निदेशक डा आनंद भारद्वाज, डायट प्राचार्य डा महावीर कलेठा, जगमोहन कठैत, गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनिल नौटियाल, एवम बिलासपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा तरुण दीवान ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments