Wednesday, March 11, 2026
Home कारोबार आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर- एप्पल ने आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी...

आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर- एप्पल ने आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी ऐप को किया ब्लॉक

सैन फ्रांसिस्को। एंड्रॉइड के लिए आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी को यूजर्स के लिए ब्लॉक किए जाने के बाद, एप्पल ने कहा है कि उन्होंने आईमैसेज तक एक्सेस प्राप्त करने के लिए फेक क्रेडेंशियल्स का फायदा उठाने वाली टेक्निक को ब्लॉक कर यूजर्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। बीपर मिनी ऐप यूजर्स को सीधे अपने एंड्रॉइड डिवाइस से ब्लू-बबल आईमैसेज भेजने की अनुमति देता है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से ऐप में तकनीकी समस्याओं के कारण यूजर्स ब्लू बबल मैसेज भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ थे।

एप्पल ने एक बयान में कहा कि हम अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस को इंडस्ट्री-लिडिंग प्राइवेसी और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी के साथ बनाते हैं जो यूजर्स को उनके डेटा पर कंट्रोल देने और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन की गई हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने आईमैसेज तक एक्सेस हासिल करने के लिए फेक क्रेडेंशियल्स का फायदा उठाने वाली टेक्निक को ब्लॉक कर अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं।

इन टेक्निक ने यूजर सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए महत्वपूर्ण जोखिम उत्पन्न किए, जिनमें मेटा डेटा एक्सपोजर और अनवांटेड मैसेज, स्पैम और फिशिंग अटैक को सक्षम करने की क्षमता शामिल है। एप्पल ने कहा, हम अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी अपडेट करना जारी रखेंगे।

बीपर मिनी एप्पल की अपनी पुश नोटिफिकेशन सर्विस के जरिए आईमैसेज से कनेक्ट करने के लिए एक कस्टम-बिल्ड सर्विस का उपयोग करता है। स्टार्टअप ने दावा किया कि उनकी प्रक्रिया एन्क्रिप्शन या प्राइवेसी से कोई समझौता किए बिना काम करती है। बीपर मिनी के संस्थापक एरिक मिगिकोव्स्की ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि एप्पल उनके ऐप को क्यों ब्लॉक करेगा।

उन्होंने कहा, अगर एप्पल वास्तव में अपने आईफोन यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी की परवाह करता है, तो वह उस सर्विस सेवा को क्यों बंद करेंगे जो उनके यूजर्स को असुरक्षित एसएमएस का उपयोग करने के बजाय एंड्रॉइड यूजर्स को एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजने में सक्षम बनाती है?

RELATED ARTICLES

केन्द्रीय बजट 2026-27: निर्मला सीतारमण ने पेश किया अपना नौवां बजट, विकास, रोजगार और नवाचार पर फोकस

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए विकास, युवा सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में...

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे ‘बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को ईनाम, 18 विजेताओं को मिली कार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की “बिल लाओ–इनाम पाओ” योजना में विजेताओं को मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

होम स्टे समेत सभी पर्यटन संबंधित आर्थिक गतिविधियों का कराना होगा पंजीकरण, नहीं तो कार्रवाई करेगी सरकार

देहरादून। होम स्टे समेत सभी पर्यटन संबंधित आर्थिक गतिविधियों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा। इसमें होम स्टे, होटल, रिजॉर्ट, रेस्त्रां, बार, एम्यूजमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments