Tuesday, March 10, 2026
Home हेल्थ सर्दियों में आने वाली इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, प्रतिरक्षा...

सर्दियों में आने वाली इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, प्रतिरक्षा प्रणाली होगी मजबूत

सर्दी का मौसम नजदीक आ रहा है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से ठंड में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है।इनसे बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए हमें अपनी डाइट में मौसमी सब्जियों का शामिल करना जरूरी है।चलिए फिर आज स्वास्थ्य टिप्स में हम आपको ऐसी 5 सब्जियां बताते हैं, जिनके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पालक
पालक का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है इसलिए सर्दियों में इस सब्जी को जरूर खाना चाहिए। इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई और के, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।ये हड्डियों को मजबूत करने, खून को बढ़ाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में कारगर हैं।आप पालक से इन व्यंजनों को बनाकर इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गाजर
गाजर भी एक ऐसी सब्जी है, जो सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाता है।यह विटामिन्स, बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।आप चाहें तो गाजर को सलाद के रूप में कच्चा या फिर सब्जियों के साथ पकाकर भी खा सकते हैं।सर्दियों में लगभग हर घर में गाजर का हलवा जरूर बनता है, लेकिन इस बार गाजर के परांठे भी जरूर ट्राई करें।

ब्रोकली
ब्रोकली का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है।इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, विटामिन्स और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे बीमार होने की समस्या काफी कम हो सकती है।इसका सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक है।आप ब्रोकली से परांठे बनाकर, सलाद के रूप में या सूप में इस्तेमाल करके इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

चुकंदर
सर्दियों के मौसम में चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।यह फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो संक्रमण और बीमारियों से लडऩे के लिए शरीर को मजबूत बनाता है।इस सब्जी का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के अलावा लीवर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है।आप चुकंदर का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इससे ये 5 प्रमुख लाभ मिलते हैं।

मूली
मूली भी सर्दियों में आने वाली एक लोकप्रिय सब्जी है।यह पोटेशियम, सोडियम, विटामिन-सी और मैग्नीशियम से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो सर्दियों में हाइड्रेटेज रखने में मददगार है।इसके अलावा इसका सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।आप मूली का सेवन गरमागरम परांठे, सब्जी, जूस या सलाद के रूप में कर सकते हैं।मूली के सेवन से ये फायदे भी मिलते हैं।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments