Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन एनिमल का नया सॉन्ग अर्जन वैली हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार...

एनिमल का नया सॉन्ग अर्जन वैली हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज और पंजाबी बीट्स का है धांसू कॉम्बो

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मोस्टअवेटेड फिल्म एनिमल अब तक अपने सभी सॉन्ग्स को लेकर चर्चा में है। वहीं अब फिल्म का एक और नया सॉन्ग अर्जन वैली रिलीज हुआ है। इस गाने में रणबीर का दमदार एक्शन अवतार लोगों को अचंभित कर रहा है। एनिमल का नया गाना अर्जन वैली सिर्फ एक ट्रैक नहीं है, यह सेंट्रल कैरेक्टर के मन में चल रही एक यात्रा और इन्टेन्सिटी की एक झलक को दर्शाता है।

भूपिंदर बब्बल की दमदार आवाज, उनके द्वारा लिखे गए बोल और मनन भारद्वाज की उत्कृष्ट कम्पोजीशन के साथ, यह ट्रैक फिल्म में रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए अहम रोले के कैरेक्टर डेवलपमेंट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अर्जन वैली एक लिरिकल जर्नी है जो रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए किरदार के जटिल परतों को प्रतिबिंबित करता है और एक संगीतमय कृति बनता है जो दिलचस्प और दमदार है।

यह ट्रैक एनिमल के सार को दर्शाता है, जो निश्चितरूप से रणबीर कपूर जीवन की यादगार भूमिकाओं में से एक होगा। इस नवीनतम संगीतमय पेशकश के साथ, एनिमल ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को बरकऱार रखा है। इस क्लासिक सागा का निर्माण प्रसिद्ध निर्माता भूषण कुमार ने किया है और इस सिनेमेटिक मास्टरपिस में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments