Wednesday, March 11, 2026
Home मनोरंजन अनन्या पांडे जल्द रखेंगी ओटीटी की दुनिया में कदम

अनन्या पांडे जल्द रखेंगी ओटीटी की दुनिया में कदम

अभिनेत्री अनन्या पांडे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अनन्या अपने छोटे से ही सफर में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।30 अक्टूबर, 1998 को अभिनेता चंकी पांडे के घर जन्मी अनन्या आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं।आइए इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जानते हैं।

अनन्या की फिल्म खो गए हम कहां का ऐलान काफी समय पहले हो चुका है और अब यह जल्द रिलीज होने वाली है।इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव नजर आएंगे।फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है।अर्जुन वरैन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी। इसकी कहानी अर्जुन ने जोया अख्तर और रीमा कातगी के साथ लिखी है।

अनन्या पहली बार विक्रमादित्य मोटवानी के साथ उनकी साइबर थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम कंट्रोल रखा गया है।इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की जिंदगी पर आधारित इस साइबर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है, लेकिन अभी इसकी रिलीज तारीख से पर्दा नहीं हटा है।फिल्म में अनन्या के साथ अभिनेता विहान सामत नजर आने वाले हैं, वहीं मोटवानी के साथ निखिल द्विवेदी संयुक्त रूप से इसका निर्माण कर रहे हैं।

अनन्या पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों की आईआईटी रुडक़ी से शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अभी इसे द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर के नाम से बुलाया जा रहा है।करण के बैनल तले निर्मित इस फिल्म में अक्षय वकील-कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं और अनन्या एक युवा वकील के किरदार में नजर आएंगी।

अनन्या ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज कॉल मी बे की शूटिंग पूरी की है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।करण के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित इस सीरीज से अनन्या ओटीटी पर अपना कदम रख रही हैं।वह इसमें एक अरबपति फैशनिस्टा की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जिसके संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी।इस सीरीज में अनन्या के साथ वरुण धवन, वीर दास, सिद्धार्थ भारद्वाज और नीलम कोठारी भी शामिल हैं। अनन्या के बाद शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ओटीटी पर कदम रखने जा रहे हैं। दोनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का हिस्सा हैं। इसके अलावा वरुण भी कॉल मी बे और सिटाडेल के भारतीय संस्करण में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments