Monday, November 9, 2026
Home बड़ी खबर शुक्रवार को दून पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, दौरे से पहले परेड...

शुक्रवार को दून पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, दौरे से पहले परेड ग्राउंड पहुंचे सीएम धामी, तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही पेयजल, स्वच्छता और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए जरूरी सुविधाओं की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकास के लिए उचित व्यवस्था बनाने तथा पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए और सभी विभाग आपसी तालमेल से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

धामी ने तैयारियों की नियमित समीक्षा करने और अधिकारियों के दायित्व स्पष्ट रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से संबंधित सभी जरूरी इंतजाम निर्धारित समय से पहले पूरे कर लिए जाएं। आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग बंशीधर तिवारी सहित शासन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शहर में जाम से परेशान रहे लोग

बृहस्पतिवार को गृह मंत्री के दौरे से पहले रिहर्सल व पुलिस के जगह-जगह यातायात रोकने से जाम की स्थिति रही। इसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परेड मैदान और उसके आसपास के इलाकों के साथ ही सुभाष रोड, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। शुक्रवार को गृह मंत्री के दौरे के चलते भी इन इलाकों में यातायात बाधित रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय, लगाई घोषणाओं की झड़ी

भराड़ीसैंण। उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग वर्गों के लिए 13 घोषणाएं की हैं। भराड़ीसैंण में...

दीपावली पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल...

राज्योत्सव में कलाकारों, वीर बच्चों और विशिष्ट विभूतियों का सम्मान, अमित शाह और सीएम धामी ने बांटे पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्योत्सव के मंच पर शुक्रवार को प्रदेश की कला-संस्कृति, साहस और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय, लगाई घोषणाओं की झड़ी

भराड़ीसैंण। उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग वर्गों के लिए 13 घोषणाएं की हैं। भराड़ीसैंण में...

दीपावली पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल...

राज्योत्सव में कलाकारों, वीर बच्चों और विशिष्ट विभूतियों का सम्मान, अमित शाह और सीएम धामी ने बांटे पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्योत्सव के मंच पर शुक्रवार को प्रदेश की कला-संस्कृति, साहस और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया...

Uttarakhand Development Projects: अमित शाह-धामी ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून। उत्तराखंड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों की 62 परियोजनाओं को...

Recent Comments