Sunday, September 6, 2026
Home एजुकेशन एआईएफ ने जेईई और नीट छात्रों के लिए तैयार किया स्टडी मटीरियल,...

एआईएफ ने जेईई और नीट छात्रों के लिए तैयार किया स्टडी मटीरियल, प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगा फायदा

देहरादून। अमेरिकन-इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) ने एससीईआरटी, समग्र शिक्षा उत्तराखंड, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और डीआईईटी के सहयोग से जेईई और नीट के छात्रों के लिए एक दिवसीय अंतिम सामग्री ऑरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विकसित की गई अंतिम सामग्री (फाइनल मटीरियल) को साझा करना और प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं व संस्थानों से उनका फीडबैक प्राप्त करना था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए सभी तक पहुंचाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नंदा की चौकी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन सुधारने के लिए किए जाने वाले विभिन्न उपायों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्टडी मटीरियल, इंटरेक्टिव टेक्निक्स, डेमो टेस्ट और फैकल्टी के अपग्रेडेशन पर ध्यान देने की जरूरत है। विभागीय अधिकारियों ने यह स्टडी मटीरियल राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए सुपर-100 के चयनित छात्र-छात्राओं के साथ भी साझा करने का भरोसा दिलाया।

समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (एएसपीडी) कुलदीप गैरोला ने कहा कि किसी भी परीक्षा के लिए तैयार स्टडी मटीरियल की समीक्षा एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें लगातार अलग-अलग विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल कर सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एआईएफ का स्टडी मटीरियल अच्छा है, जिसे सभी प्रतियोगी छात्रों तक पहुंचाने पर उन्हें लाभ मिलेगा।

डीआईईटी देहरादून के प्राचार्य राम सिंह चौहान ने कहा कि एआईएफ की इस पहल से शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों को भी सहूलियत रहती है और छात्रों को भी फायदा मिलता है। सभी विषय विशेषज्ञों ने इसको लेकर विभिन्न सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से उप परियोजना निदेशक प्रद्युमन सिंह रावत, स्टाफ अफसर भगवती प्रसाद मैंदोली, समग्र शिक्षा समन्वयक विजय थपलियाल, एससीईआरटी से देवराज सिंह राणा, सुशील गैरोला समेत अन्य मौजूद रहे। आयोजन में एआईएफ की क्षेत्रीय प्रबंधक डा. भारती डंगवाल, सुधीर सती, किरन चन्दोला, अमित भंडारी, प्रमोद समेत अन्य ने सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments