Tuesday, March 10, 2026
Home एजुकेशन पांच सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए एआईएफ ने आयोजित किया बूट...

पांच सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए एआईएफ ने आयोजित किया बूट कैंप

देहरादून। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) ने पांच सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए बूट कैंप का आयोजन किया। कैंप में छात्र-छात्राओं को आईबीएम स्किल बिल्ड प्रोग्राम के तहत निशुल्क करवाए जा रहे साइबर सिक्योरिटी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के संबंध में जानकारी दी गई।

नेहरू कॉलोनी स्थित चिलीज प्रीमियम रेस्टोरेंट में आयोजित बूट कैंप में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की आरआईएसटी टीम लीड नीरज जोशी ने कहा कि आज के समय मे यह दोनों ही कोर्स बेहद उपयोगी और आवश्यक हैं। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन आईबीएम स्किल बिल्ड प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यह कोर्स निशुल्क उपलब्ध करवा रहा है। ऑनलाइन मोड में यह कोर्स कर छात्र-छात्राएं जहां अधिक जागरूक व सक्षम होंगे, वहीं उनके पास पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त सर्टिफिकेट कोर्स का लाभ भी होगा।


इस दौरान छात्र-छात्राओं के लघु नाटक, पोस्टर व क्विज कम्पटीशन आयोजित किए गए, जिसके विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कैंप में जीजीआईसी अजबपुर कलां, जीआईसी नालापानी, जीजीआईसी राजपुर रोड, जीआईसी खुडबुड़ा व जीआईसी किशनपुर के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। एआईएफ के किरन चन्दोला , योगेश्वर, राकेश व पंकज उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड–ब्रांडेनबर्ग (जर्मनी) के बीच विज्ञान व नवाचार सहयोग को नई गति, आईआईटी रुड़की की अहम भूमिका

देहरादून/रुड़की। भारत के उत्तराखंड राज्य और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में संरचित सहयोग को...

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 का भव्य शुभारंभ, यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने भी रखी अपनी बात

पंचकूला (हरियाणा)/देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 9 दिसंबर 2025 तक दशहरा मैदान में...

धामी सरकार में मेडिकल एजुकेशन का हब बना उत्तराखंड, 1325 हुई एमबीबीएस की सीटें, युवाओं को ज्यादा मौके

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड अब मेडिकल एजुकेशन हब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments