Thursday, March 12, 2026
Home ताजा खबर संसद में हुई सुरक्षा चूक के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल में होगा बदलाव,...

संसद में हुई सुरक्षा चूक के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल में होगा बदलाव, अब पहले की तरह नहीं होगी एंट्री

नई दिल्ली। संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो लोग कक्ष में कूद गए। इस घटना ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए संसद की सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है और कई सुरक्षा को मजबूत करने को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने संसद परिसर में आने वाले विजिटर्स पर फिलहाल रोक लगा दी है।

इसके अलावा सबसे जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल को भी पूरी तरह बदल दिया गया है। अब से सांसद, स्टाफ के सदस्य और प्रेस से जुड़े लोग अलग-अलग गेट से संसद भवन में दाखिल होंगे। इसके अलावा जब विजिटर्स दोबारा से आने शुरू होंगे तो वह पुराने वाले गेट से एंटर नहीं कर सकेंगे। विजिटर्स चौथे गेट से अब संसद भवन में दाखिल होंगे।

अभी अगली सूचना तक विजिटर्स पास जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही जहां विजिटर्स बैठते हैं, उस दर्शक दीर्घा को पूरी तरह कांच से ढक दिया जाएगा ताकि कोई भी दोबारा से ऐसी सुरक्षा चूक न कर सके। एयरपोर्ट पर जिस तरह के बॉर्डी स्कैनर्स होते हैं, उसी तरह के संसद भवन में भी लगाए जाएंगे। इसका इस्तेमाल आगे से जांच के लिए किया जाएगा। नए सिरे से यह पूरी सुरक्षा व्यवस्था कल संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद अपनाई जा रही है।

बता दें, बुधवार को लोकसभा में दो युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए और सदन की बेंच पर एक जगह से दूसरी जगह पर दौडऩे लगे। युवक अपने जूते में स्प्रे छिपाकर लाए थे, जिसे छिडक़ने से सदन में पीला धुंआ फैल गया। इस दौरान सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों विजिटर्स पास के जरिए दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे। वहीं सदन के बाहर भी दो आरोपियों ने स्मोक कैन का इस्तेमाल किया और जमकर नारेबाजी की।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments