Sunday, September 13, 2026
Home मनोरंजन ये रिश्ता क्या कहलाता है छोडने के बाद प्रणाली राठौड़ को ऑफर...

ये रिश्ता क्या कहलाता है छोडने के बाद प्रणाली राठौड़ को ऑफर हुआ नया शो

राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी का पॉपुलर शो है। शो में नई जेनरेशन की कहानी दिखाई जाएगी। शो की लीड प्रणाली राठौड़ को एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला रिप्लेस कर रही हैं। प्रणाली को शो में अक्षरा के किरदार में देखा गया था। प्रणाली की जोड़ एक्टर हर्षद चोपड़ा के अपोजिट रोल में थीं।

अब खबरें हैं कि प्रणाली ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोडऩे के बाद नए सीरियल में नजर आने वाली हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणाली को सोनी टीवी के नए शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, शो से जुड़ी डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। वहीं मेकर्स और एक्ट्रेस दोनों की तरफ से ही अभी तक शो को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

प्रणाली के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने शो प्यार पहली बार से शुरुआत की थी. इस शो में वो सान्वी के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वो जात न पूछो प्रेम की, बैरिस्टर बाबू, क्यों उत्थे दिल छोड़ आए, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में नजर आईं। उन्होंने अनुपमा में स्पेशल अपीरियंस दी। वहीं वो रविवार विद स्टार परिवार में भी दिख चुकी हैं। उन्होंने ओटीटी वर्ल्ड में भी काम किया है. वो 2021 में आई वेब सीरीज चुट्ज़पा में ऋचा का रोल निभाया था।

वहीं शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि बात करें तो अब शो में प्रणाली राठौड़ की बेटी अभिरा पर शिफ्ट होने वाली है। शो में शहजादा धामी मेल लीड के रोल में नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो भी रिलीज कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments