Saturday, June 20, 2026
Home ताजा खबर आस्था ने बनाया नया कीर्तिमान

आस्था ने बनाया नया कीर्तिमान

चार धाम यात्रा: टूटे पूर्व के सभी रिकॉर्ड

देहरादून। इस वर्ष चारधाम पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार होने से पूर्व के सभी रिकॉर्ड टूट गए, चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी आल वेदर रोड की सफलता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल प्रबंधन को दर्शाता है। आगामी दिसम्बर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले ये आंकड़े पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशको को खूब आकर्षित कर रहे है।

चार धाम यात्रा के पिछले 3 वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि क्रमशः दर्ज की गई है –

2021 5.18 लाख (कोविड से बाधित)
2022 46.27 लाख
2023 50.12लाख (16 अक्टूबर तक )

27 दिसंबर 2016 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल वेदर रोड की आधारशिला रखकर उत्तराखंड में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य चार धाम : यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हर मौसम में कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

यह परियोजना तीर्थयात्रियों को परिवहन में सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करेगी, जिससे वे मौसम की स्थिति या प्राकृतिक बाधाओं से बाधित हुए बिना अपनी यात्रा सुगमता से कर सकेंगे। इस बारहमासी सड़क परियोजना का कार्य पूरा होने से क्षेत्र और क्षेत्रवासियों को बेहद लाभ मिलेगा, जिसके सकारात्मक परिणाम वर्तमान में दिखने लगे है। यह क्षेत्र में व्यापार को सुविधाजनक तथा पर्यटन को और भी बढ़ावा दे रहा है, जो अंततः उत्तराखंड के आर्थिक विकास को मजबूती देगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए थे, जिसमें चारों धामों में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण से लेकर दर्शन तक की अलग-अलग व्यवस्था शामिल है। यात्रा के लिए अधिक संख्या में उन्नत एम्बुलेंस उपलब्ध करना और डॉक्टरों की एक विशेष टीम का गठन जिसके कारण श्रद्धांलुओं के लिए यात्रा बेहद सुविधाजनक रही। इसी क्रम में चार धाम तीर्थ स्थलों पर 50 हेल्थ ATM भी स्थापित किए गए जो तीर्थयात्रियों को टेली-मेडिसिन सेवाएं प्रदान कर रहा है।

डबल इंजन सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम और सफल बनाने हेतु लगातार कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरुप ये आकड़े आने वाले वर्षों में अनेक नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments