Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर आपदा प्रभावितों का दुख-दर्द जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रभावितों को...

आपदा प्रभावितों का दुख-दर्द जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रभावितों को बांटे राहत राशि के चेक

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजधानी देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों का हाल-चाल पूछा और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही, उन्होंने 30 से ज्यादा प्रभावितों को आपदा राहत राशि के चेक भी वितरित किए।

कैबिनेट मंत्री जोशी मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले आर्य नगर, दून विहार, विलासपुर कांडली, अमन विहार और राजपुर स्थित खाला गांव पहुंचे। नुकसान का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तुरंत आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अमन विहार में बरसाती नाले पर पुल बनाने और राजपुर स्थित खाला गांव में चेक डेम का निर्माण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विलासपुर कांडली में अतिवृष्टि से महेंद्र गुरुंग, चुन्नी लाल, महेश प्रसाद और मोनिका के घरों में हुए नुकसान का आपदा मानकों के अनुसार इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने मौके पर ही 30 से अधिक प्रभावितों को आंशिक नुकसान के लिए तात्कालिक सहायता राशि के चेक और राहत सामग्री की किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान सुरेंद्र राणा, पार्षद योगेश घाघट, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल, वंदना ठाकुर, संजय नौटियाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य विभागों के अधिकारी व लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments