Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर हल्द्वानी और आस-पास के इलाकों के लिए वरदान साबित होगी जमरानी बांध...

हल्द्वानी और आस-पास के इलाकों के लिए वरदान साबित होगी जमरानी बांध परियोजनाः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी। है। इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा तथा विद्युत उत्पादन भी होगा ।

उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा, साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है। वर्ष 1975 से वित्त पोषण के अभाव में परियोजना का निर्माण प्रारम्भ नहीं हो सका था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वृहद एवं मध्यम ) के अन्तर्गत जमरानी बांध परियोजना के वित्त पोषण हेतु निवेश स्वीकृति एवं जल शक्ति मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। भारत सरकार द्वारा रू0 1730.20 करोड़ की स्वीकृति पी०एम०के०एस०वाई० में 90 प्रतिशत ( केन्द्रांश), उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का संयुक्त रूप से 05-05 प्रतिशत ( राज्यांश) के अन्तर्गत प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित 351.55 हेक्टेयर वन भूमि सिंचाई विभाग को हस्तांतरित करने हेतु वन भूमि (स्टेज-2 )अंतिम स्वीकृति पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माह जनवरी 2023 में प्रदान कर दी गयी है। इससे प्रस्तावित बांध निर्माण की राह और आसान होगी तथा परियोजना प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु प्राग फार्म की प्रस्तावित 300.5 एकड भूमि का प्रस्ताव दिनांक 18 मई 2023 को उत्तराखण्ड सरकार की कैबिनेट में पारित किया जा चुका है। उपरोक्त प्रस्तावित भूमि को शीघ्र ही सिंचाई विभाग को हस्तांतरित किये जाने के लिए भी कार्यवाही गतिमान है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लखवाड़ प्रोजेक्ट से भी उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा को पानी का लाभ मिलेगा। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इसकी अंतिम मंजूरी दे चुके हैं। लखवाड़ परियोजना के तहत उत्तराखंड देहरादून जिले के लोहारी गांव के पास यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट का बांध बनेगा। बांध की जल संग्रहण क्षमता 330.66 एमसीएम होगी। इससे 33,780 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। इसके साथ ही इससे यमुना बेसिन क्षेत्र वाले छह राज्यों में घरेलू तथा औद्योगिक इस्तेमाल और पीने के लिए 78.83 एमसीएम पानी उपलब्ध होगा। प्रोजेक्ट के तहत संग्रहित जल का बंटवारा यमुना के बेसिन क्षेत्र वाले छह राज्यों के बीच 12 मई 1994 को किये गये समझौते के अनुरूप होगा। इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली पर सिर्फ उत्तराखंड का हक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए उत्तराखंड में ’’ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’’ का आयोजन किया जा रहा है। देश और विदेशों हुए रोड शो में अब तक 65 हजार करोड़ के एमओयू साइन भी किए जा चुके हैं। लंदन, बर्मिघम, दुबई, अबु धाबी में इंटरनेशनल रोड शो किए हैं। इसके अलावा दिल्ली, चेन्नई रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, श्रीमती सरिता आर्य, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) अनिल डब्बू, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments