Wednesday, October 7, 2026
Home बड़ी खबर हर घर तिरंगा यात्राः तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक, देवभूमि के...

हर घर तिरंगा यात्राः तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक, देवभूमि के मूल स्वरूप से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस से पहले देहरादून में रविवार को हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी पार्क से घंटाघर तक आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों लोगों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है।

यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने घंटाघर स्थित उत्तराखंड आंदोलन के महानायक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
सीएम बोले- तिरंगा यात्रा राष्ट्र गौरव का उत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव का उत्सव है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर जवानों ने तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए देशवासियों को हमेशा प्रतिबद्ध रहना होगा।

धामी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में बसी है। उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीरभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की मिट्टी ने देश को अनगिनत वीर सैनिक दिए हैं और आज भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड के युवा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात हैं।

भारत महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल क्रांति और स्वदेशी तकनीक के माध्यम से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया को कई क्षेत्रों में नई दिशा दिखा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल मजबूत हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपनी सामरिक ताकत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में निर्यातक देश के रूप में भी आगे बढ़ रहा है।

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और हवाई कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है। प्रदेश में 30 से अधिक क्षेत्रों के लिए विशिष्ट नीतियां तैयार की गई हैं।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में उत्तराखंड की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि राज्य की प्रतिव्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप्स की संख्या 1750 से ज्यादा हो चुकी है।

धामी ने कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन में भी 44 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में उत्तराखंड के देश में प्रथम स्थान हासिल करने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

देवभूमि के मूल स्वरूप से खिलवाड़ नहीं होने देंगेः सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान और देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने सरकार की ओर से लागू किए गए कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून, कठोर दंगा रोधी कानून और समान नागरिक संहिता लागू की गई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाया गया है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 250 से अधिक अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने कही।

युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद पिछले करीब पांच वर्षों में बिना धांधली के 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि ‘नौकरी देने वाला’ बनाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होम स्टे और पर्यटन नीति समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कई कैबिनेट मंत्री व गणमान्य रहे मौजूद

हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली और सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Uttarakhand Voter List: छूटे नाम जोड़ने के लिए 8 से 10 अक्टूबर को लगेंगे कैंप, 12 से घर-घर सत्यापन

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत 8 से 10 अक्टूबर...

देहरादून की सनफॉक्स में ₹67 करोड़ का निवेश, स्पंदन ECG तकनीक को दुनिया तक पहुँचाने की तैयारी

देहरादून। देहरादून में विकसित हृदय जांच तकनीक को अब बड़े निवेशकों का साथ मिला है। पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफॉर्म ‘स्पंदन’ बनाने वाली मेडटेक कंपनी सनफॉक्स...

राज्यसभा चुनाव: दिनेश आर्य का नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। पार्टी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

Uttarakhand Voter List: छूटे नाम जोड़ने के लिए 8 से 10 अक्टूबर को लगेंगे कैंप, 12 से घर-घर सत्यापन

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत 8 से 10 अक्टूबर...

Uttarakhand Sanskrit Education: चारधाम में अर्थ सहित दिखेंगे श्लोक, संस्कृत ग्रामों में सालभर गतिविधियों के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में संस्कृत को पढ़ाई के साथ रोजमर्रा की बातचीत और धार्मिक स्थलों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

देहरादून की सनफॉक्स में ₹67 करोड़ का निवेश, स्पंदन ECG तकनीक को दुनिया तक पहुँचाने की तैयारी

देहरादून। देहरादून में विकसित हृदय जांच तकनीक को अब बड़े निवेशकों का साथ मिला है। पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफॉर्म ‘स्पंदन’ बनाने वाली मेडटेक कंपनी सनफॉक्स...

राज्यसभा चुनाव: दिनेश आर्य का नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। पार्टी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को...

Recent Comments