Friday, July 17, 2026
Home ताजा खबर हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल...

हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में लगाए पौधे

थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 100 से ज्यादा पौधे लगाए।

पौधरोपण के दौरान केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर उनके संरक्षण और संवर्धन का भी सामूहिक संकल्प लिया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए।

इस अवसर पर वरदान के अध्यक्ष विनोद रावत ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इसी भावना के साथ भविष्य में भी वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में सार्थक योगदान दिया जा सके।

थराली में अध्यक्ष विनोद रावत के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चन्दोला, विजय रौतेला, नवीन चन्दोला, कुन्नू, अंकित रावत समेत अन्य ने पौधे लगाए। श्रीनगर गढ़वाल में कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी, पंकज मैंदोली, अंकित बिजल्वाण, रविंद्र सिंह, कल्पेश्वर प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। वहीं, राजधानी देहरादून में संस्था सचिव अनिल चन्दोला, अरुण सती, प्रशांत पोखरियाल, सुनीत द्विवेदी व अन्य स्वयं सेवकों ने पौधरोपण किया।

RELATED ARTICLES

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरणः कर्मचारी निलंबित, मुकदमा भी दर्ज, शासन ने शुरू कराई उच्चस्तरीय जांच

देहरादून/बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से कथित छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई का दायरा अब और बढ़ गया है। विभागीय जांच के...

उत्तराखंड में 7.74 लाख से अधिक सदस्य ईपीएफओ से जुड़े, ‘संवेदना’ मॉडल पूरे जोन में होगा लागू

देहरादून। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड में ईपीएफओ लगातार अपनी सेवाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में लगाए पौधे

थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून...

फर्जी बनकर ठगी कर रहा था पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, देहरादून पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने कथित धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामले में...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

Recent Comments