Sunday, September 6, 2026
Home बड़ी खबर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री, ग्राउंड जीरो...

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री, ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर खुद की पड़ताल

देहरादून। देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक जन शिकायत की जांच के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami खुद मौके पर पहुंच गए। फाइलों में निपटारे के बजाय जमीनी हकीकत देखने के इस कदम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर स्पष्ट संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए मौके की स्थिति भी दिखाई और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मामला देहरादून के जाखन क्षेत्र का है, जहां निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने के बाद क्षतिग्रस्त हुए फुटपाथ की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि पहले बनाए गए फुटपाथ को यूपीसीएल द्वारा खुदाई कर नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन बाद में सही तरीके से भरान न होने के कारण टाइल्स धंस गईं और पैदल चलने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करनी थी, लेकिन उन्होंने बैठक से पहले ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर निरीक्षण किया और अपने मोबाइल से ही संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉल कर वास्तविक स्थिति दिखाई। इस दौरान उन्होंने पाया कि अंडरग्राउंड किए जाने के बावजूद कई जगह बिजली की लाइनें सतह पर नजर आ रही हैं, जो आम लोगों के लिए खतरे का कारण बन सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना योजना के कार्य करने से एक ही काम बार-बार करना पड़ता है, जिससे जनता को परेशानी होती है और सरकारी धन की भी बर्बादी होती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे प्रदेश भर में अपने दौरों के दौरान इसी तरह औचक निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं इस प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो उन्हें चिन्हित कर अभियान चलाकर दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

 

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments