Sunday, September 6, 2026
Home बड़ी खबर रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार,...

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्यभर में सघन जांच अभियान चलाया है। इसी क्रम में 10, 11 और 12 मार्च 2026 के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की।

विभाग के आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिनों के इस अभियान में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में कुल 280 निरीक्षण किए गए। जांच के दौरान 58 स्थानों पर छापेमारी की गई, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर चार मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अभियान के दौरान अवैध भंडारण और दुरुपयोग से जुड़े मामलों में 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान एक काटा (वजन मापने का उपकरण) और दो रिफिलिंग किट भी बरामद की गईं। अनियमितताओं के मामलों में विभाग द्वारा कुल 4600 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया है।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गैस और ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अवैध रिफिलिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं एलपीजी या ईंधन से जुड़ी कालाबाजारी, अनियमितता या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए इस प्रकार के सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments