Sunday, September 6, 2026
Home बड़ी खबर आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना सिर्फ दुनियाभर की शानदार फिल्में दिखाई जाएंगी बल्कि उत्तराखंडी संस्कृति के विभिन्न आयामों का भी यादगार प्रदर्शन होगा।
बृहस्पतिवार शाम रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, आवाज सुनो पहाड़ों की के मुख्य संरक्षक बलवीर सिंह पंवार, सुरेश चंद्र पांडे, धीरेंद्र पंवार, दिनेश चमोली समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि यह फेस्टिवल उत्तराखंड के फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने जा रहा है। इसमें फिल्म निर्माण से जुड़े तमाम एक्सपर्ट्स मौजूद रहेंगे, जो युवाओं के लिए सीखने का एक बढ़िया मौका होगा।
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि उत्तराखंड सरकार एक बहुत ही अच्छी फिल्म नीति लेकर आई है, जिसके चलते प्रदेश में बड़ी संख्या में शूटिंग हो रही है। इससे उत्तराखंड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी पहचान बना रहा है। साथ ही, यहां के कलाकारों, तकनीशियनों को भी प्रतिष्ठित निर्देशकों व कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
अजबपुर स्थित परिसर में पहाड़ी उत्पादों के कई स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही, पारंपरिक गढ़भोज भी उपलब्ध कराया गया है, जो कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी मेहमानों को परोसा जाएगा। इस अवसर पर अनुसूया प्रसाद उनियाल, यशपाल उनियाल, हेमंत थपलियाल, प्रशांत गगोड़िया, पूजा चौहान, आरती बड़ोला, कौशल्या समेत बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments