Sunday, March 8, 2026
Home खेल मोनाल कप 2025ः हरिकेन और ईगल्स ने दर्ज की शानदार जीत, आज...

मोनाल कप 2025ः हरिकेन और ईगल्स ने दर्ज की शानदार जीत, आज से खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले

देहरादून। मोनाल कप 2025 के तहत 09 दिसंबर को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दोनों मुकाबले दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहे। पहले मैच में सचिवालय हरिकेन ने लायंस को 44 रनों से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में सचिवालय ईगल्स ने सचिवालय राइजिंग को 12 रनों से हराकर जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। विनोद शर्मा ने 43 और ओमीश कुमार ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। लायंस की ओर से माधव नौटियाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम 95 रनों पर सिमट गई। माधव नौटियाल ने 30 और धीरेन्द्र सिंह ने 22 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। हरिकेन की ओर से ओमीश कुमार ने 4 और सुनील ने 3 विकेट लिए। हरिकेन ने यह मुकाबला 44 रनों से अपने नाम किया। ओमीश कुमार को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सचिवालय ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 183 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भूपेंद्र बिष्ट ने शानदार 63 और सुशील ने 61 रनों की आकर्षक पारी खेली। सचिवालय राइजिंग की ओर से अजय सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग की टीम 171 रन ही बना सकी। शुभम ने 52 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि ईगल्स की ओर से हिमांशु नेगी ने 2 विकेट झटके। इस तरह सचिवालय ईगल्स ने यह मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। सुशील को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार अब प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ने वाला है, क्योंकि कल से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments