Sunday, September 6, 2026
Home बड़ी खबर नुक्कड़ नाटकों के जरिये दिया नशे से दूर रहने का संदेश, "जश्न-ए-विरासत"...

नुक्कड़ नाटकों के जरिये दिया नशे से दूर रहने का संदेश, “जश्न-ए-विरासत” के तीसरे दिन दो नाटकों का हुआ मंचन

देहरादून। 10वें उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” के तीसरे दिन कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिये नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान आयोजित किए महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को पहले दून मेडिकल कॉलेज और फिर एसजीआरआर नर्सिंग कॉलेज में नाटकों का मंचन दिया। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभाव बताए और उससे दूर रहने को लेकर जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को पटेलनगर स्थित दून मेडिकल कॉलेज में अपर आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन व ड्रग कंट्रोलर ऑफ उत्तराखंड ताजबर सिंह जग्गी और ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नई दिल्ली के राहुल खन्ना एजुकेशन थ्रू थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने बेहतरीन नाटक की प्रस्तुति दी और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया।
ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिसके कारण वो अपने करियर और सपनों से दूर होते जा रहे हैं। आज नशा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है, जो कई घरों को बर्बाद कर चुका है। इसके खिलाफ हम सबको मिल जुलकर लड़ना होगा।
विश्वजीत सागर ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए आवश्यक है कि हम अपने काम के अलावा कोई अन्य शौक विकसित करें। अगर हम अपने बचे हुए समय को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में लगाएंगे तो नशे जैसी बुराइयों से बचे रह सकते हैं।
दोपहर बाद, पटेलनगर स्थित एसजीआरआर नर्सिंग कॉलेज में कलाकारों ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी व फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी ने कहा कि नशे से लड़ने में नर्सिंग जैसे पवित्र पेशे से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। युवा उद्यमी व चिलीज रेस्त्रां के स्वामी सचिन नारंग ने कहा कि बहुत से युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जिंदगी खराब कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन वरदान के सचिव अनिल चन्दोला ने किया। इस अवसर पर एफडीए के सुधीर कुमार, डा. सुनील अग्रवाल, डा. अनुपमा आर्या, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य जी रामलक्ष्मी, कीर्ति हरजाई, मनोज दसौनी, संजय मेवाड़ समेत मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments