Monday, June 8, 2026
Home बड़ी खबर बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा एनडीए, महागठबंधन...

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा एनडीए, महागठबंधन की हालत बेहद खराब

नई दिल्ली/पटना। पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षण में एनडीए ने बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा में प्रचंड बहुमत की ओर कदम बढ़ाए हैं। देर रात तक एनडीए 202 सीटों पर अपनी बढ़त कायम रखी है। वहीं, महागठबंधन 35 सीटों के आसपास सिमटता हुआ दिख रहा है। अन्य दलों व निर्दलीय छह सीटों पर जीत तय करते दिख रहे हैं।

छह और 11 नवंबर को हुई बंपर वोटिंग के बाद माना जा रहा था कि बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। इस चुनाव में बिहार के 67.14 फीसदी लोगों ने मतदान कर नया रिकॉर्ड कायम किया। एनडीए देर रात 202 सीटों पर बढ़त पर है, जबकि बहुमत के लिए मात्र 122 सीटों की ही जरूरत है।

कांग्रेस में एक और विभाजन का अंदेशाः पीएम मोदी

रुझानों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर एक धड़ा लगातार हो रही नेगेटिव पॉलिटिक्स से खासा नाराज है। इसलिए यह आशंका है कि आगे कांग्रेस का एक और विभाजन हो सकता है।

बिहार की जीत से बंगाल में मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की इस जीत ने पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया है। बिहार की इस प्रचंड जीत ने गर्दा उड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे बंगाल के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अब कार्यकर्ता बंगाल में एनडीए सरकार लाने के लिए प्रयास करेगी।

बिहार की इस बड़ी जीत के कई मायने

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस चुनाव के परिणाम कई मायनों में संकेत देते हैं। पहले, इतनी ऊँची मतदान प्रतिशत ने मतदाता सक्रियता और मतदान के प्रति उत्साह को दर्शाया है। दूसरी ओर, वोट शेयर और सीटों के बीच अंतर यह दिखाता है कि सिर्फ वोट प्रतिशत से ज़्यादा महत्वपूर्ण था कि वह किस तरह से क्षेत्र-विशिष्ट सीटों में बदला गया। RJD के पास वोट शेयर अधिक था, लेकिन सीटों में उसे वह फायदा नहीं मिला।

तीसरी बात यह कि NDA-गठबंधन ने सामाजिक गठबन्धन (cast and community arithmetic), महिला मतदाता हिस्सेदारी और संगठनात्मक शक्ति का बेहतर इस्तेमाल किया। अंत में, यह जीत केंद्र-और-राज्य दोनों स्तरों पर NDA को राजनीतिक गति देती है — अगले लोकसभा एवं अन्य राज्यों के चुनावों के पूर्व यह एक पैनल बेंचमार्क बनेगी।

सीटवार यह रहा पार्टियों का प्रदर्शन

एनडीए- 202

भाजपा– 90

जदयू- 84

लोजपा (आर)– 19

अन्य– 9

महागठबंधन- 35

राजद– 25

कांग्रेस– 6

अन्य- 4

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments