Thursday, July 23, 2026
Home खेल देहरादून में होगी 25वीं उत्तराखंड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप, 63वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के...

देहरादून में होगी 25वीं उत्तराखंड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप, 63वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा चयन

देहरादून। उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन 8 और 9 नवंबर 2025 को परेड ग्राउंड स्थित रोलर हॉकी रिंक में 25वीं उत्तराखंड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन करने जा रही है। आयोजन में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RSFI) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इस चैंपियनशिप के माध्यम से तमिलनाडु और केरल में 5 से 15 दिसंबर 2025 तक होने वाली 63वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में रोलर स्केटिंग महासंघ द्वारा निर्धारित सभी श्रेणियों में देशभर के स्केटर्स भाग लेंगे। इन श्रेणियों में स्पीड स्केटिंग, रोलर हॉकी, इनलाइन हॉकी, आर्टिस्टिक स्केटिंग, इनलाइन फ्रीस्टाइल, रोलर डर्बी और स्केटबोर्डिंग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मनोरंजनात्मक गतिविधियों की अनुमति केवल राज्य चैंपियनशिप के दौरान होगी, जबकि चयन ट्रायल पूरी तरह प्रतिस्पर्धात्मक होंगे। केवल RSFI में पंजीकृत स्केटर्स ही चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे, चाहे उन्होंने राज्य चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो या नहीं। इनलाइन स्केटर्स को RSFI द्वारा निर्धारित व्हील साइज नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। चयन ट्रायल महासंघ के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आयोजित किए जाएंगे।

महासचिव ने बताया कि चैंपियनशिप और चयन ट्रायल के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं, RSFI 2025-26 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025 है। पंजीकरण के लिए प्रतिभागी http://share.goggle/OGJRA73mN6KcajoNG पर लॉग इन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 9837087779 पर संपर्क कर सकते हैं।

अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन को अतीत में सदैव समाचार माध्यमों का स्नेहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है और इस बार भी आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने इसके लिए समाचार पत्रों और पोर्टल्स का आभार भी व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments