Thursday, April 23, 2026
Home बड़ी खबर लाखों कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, करोड़ों की...

लाखों कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, करोड़ों की विकास योजनाओं को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर प्रदेशवासियों को राहत और विकास का पैकेज दिया है। सार्वजनिक निकायों व उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ ही विभिन्न जिलों की परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

  • पांचवां वेतनमान: 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% किया गया।

  • छठवां वेतनमान: 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 246% से बढ़ाकर 252% किया गया।

  •  इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

तीन जिलों में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

पिथौरागढ़

  • निर्माणाधीन जिला कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹417.72 लाख स्वीकृत।

  • उपकारागार रुड़की में नए अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹251.49 लाख स्वीकृत।

धारचूला (पिथौरागढ़)

  • रालम क्षेत्र, किलातम में चैकडैम निर्माण के लिए ₹95.49 लाख स्वीकृत।

  • प्रथम किश्त के रूप में 60% यानी ₹57.294 लाख की धनराशि जारी।

चम्पावत

  • हनुमान मंदिर मेला स्थल (लधौली),

  • ऐडी मेला स्थल (कालूखाण),

  • फुटलिंग (कालूखाण) के सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु ₹81.50 लाख स्वीकृत।

  • प्रथम किश्त के रूप में 60% यानी ₹48.90 लाख की धनराशि जारी।

दोहरी राहत: कर्मचारियों को लाभ, जनता को विकास

मुख्यमंत्री धामी के फैसले से जहां कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा, वहीं कारागारों के निर्माण, चैकडैम और धार्मिक/सांस्कृतिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों से आम जनता को सीधी सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों को...

Recent Comments