Monday, June 8, 2026
Home खेल शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को छह...

शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को छह रन से हराया, दो-दो से बराबर रही सीरीज

द ओवल (इंग्लैंड)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पांचवें व अंतिम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को छह रनों से शिकस्त देकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। अंतिम दिन भारतीय तेज गेंदबाजों सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की टीम को जीत दिला दी। पारी में पांच और मैच में नौ विकेट लेने वाले सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

सोमवार को मुकाबले के अंतिम दिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ही तेज गेंदबाजों अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। दसवें विकेट के रूप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करने उतरे। एक हाथ फ्रैक्चर होने के बावजूद अपनी टीम की हार टालने के लिए वह मैदान में उतरे।

शनिवार को चौथे दिन अंतिम सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर जीत की आस जगाई थी। हालांकि बारिश के कारण चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया। अंतिम दिन इंग्लैंड टीम को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी जबकि भारत को चार विकेट चाहिए थे। पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज जेमी स्मिथ और जेमी ओवर्टन ने संभलकर बल्लेबाजी शुरू की। प्रसिद्ध कृष्णा की पहली चार गेंदों पर दो चौके लगने के बाद मुकाबला एक बार फिर इंग्लैंड की ओर जाता हुआ दिखा।

हालांकि सिराज ने अगले ही ओवर में जेमी स्मिथ को दो के स्कोर पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। इसके बाद उन्होंने जेमी ओवरटन को नौ रनों के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर भारत को जीत के और नजदीक पहुंचाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने जॉश टंग को बोल्ड कर क्रिस वोक्स को घायल अवस्था में मैदान में पहुंचने को मजबूर कर दिया। वोक्स के मैदान में उतरने के बाद गस एटकिंसन ने कुछ शॉट खेलकर रन बनाने की कोशिश जरूर की। लेकिन 17 के स्कोर पर सिराज ने उन्हें बोल्ड कर भारतीय टीम को शानदार जीत दिला दी।

सीरीज कई मायनों में रही खास

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई यह पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला कई मायनों में खास रही। जो रूट ने अंतिम टेस्ट में भी शतक जड़ा और इसके साथ वो अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जड़ेजा, ऋषभ पंत और वॉशिंग्टन सुंदर ने भारत के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं, इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ ने खूब रन जोड़े। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, बुमराह, स्टोक्स, वोक्स, कार्स और टंग ने अच्छी गेंदबाजी की।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments