Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा महेंद्र भट्ट की ताजपोशी तय, मंगलवार...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा महेंद्र भट्ट की ताजपोशी तय, मंगलवार को होगा औपचारिक ऐलान

देहरादून। राज्यसभा सांसद और भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की दोबारा इसी पद पर ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उनके दूसरे कार्यकाल पर मोहर लग गई है। भट्ट की ताजपोशी से प्रदेश में कई तरह के समीकरण भी सामने आने लगे हैं। वहीं, राजनीतिक पंडित इसे भट्ट के साथ-साथ धामी के लिए भी फायदेमंद मान रहे हैं।

भाजपा की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का समय तय किया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन किया। मंगलवार एक जुलाई को विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि अध्यक्ष पद पर सिर्फ महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन किया है, इसलिए उनके नाम की बस औपचारिक घोषणा भर होनी बाकी है। राज्य गठन के बाद यह पहली बार है, जब भाजपा ने किसी प्रदेश अध्यक्ष को लगातार दूसरा कार्यकाल दिया है।

सीएम धामी के लिए भी शुभ संकेत

राजनीतिक पंडितों की मानें तो महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए भी शुभ संकेत हैं। सीएम धामी चुनाव हारने के बावजूद दोबारा मुख्यमंत्री बनाए गए थे। अब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भट्ट भी अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में माना जा रहा है राष्ट्रीय नेतृत्व धामी और भट्ट की इस जोड़ी को फिलहाल भरोसेमंद और जिताऊ मान रहा है। इससे उन राजनेताओं को जरूर धक्का पहुंचा होगा, जो 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले धामी को हटाने का सपना देख रहे थे।

भाजपा के अब तक के प्रदेश अध्यक्ष और उनका कार्यकाल

प्रदेश अध्यक्ष              कब से            कब तक

पूरन चंद्र शर्मा       09 नवंबर 2000 – 14 सितंबर 2002

मनोहर कांत ध्यानी    15 सितंबर 2002 – 2004

भगत सिंह कोश्यारी   2004 – 2007

बची सिंह रावत       2007 – 12 जुलाई 2009

बिशन सिंह चुफाल    13 जुलाई 2009 – 08 फरवरी 2013

तीरथ सिंह रावत      09 फरवरी 2013 – 31 दिसंबर 2015

अजय भट्ट         01 जनवरी 2016 – 15 जनवरी 2020

बंशीधर भगत        16 जनवरी 2020 – 12 मार्च 2021

मदन कौशिक        12 मार्च 2021 – 30 जुलाई 2022

महेंद्र भट्ट          30 जुलाई 2022 – वर्तमान तक

 

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments