देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी संख्या में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया। 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है। इसके अलावा चार जिलों के जिलाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिव और महानिदेशक बदले गए हैं।
इन आईएएस अधिकारियों के बदले दायित्व
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम विभाग, मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का दायित्व हटाया गया है। सचिव सचिन कुर्वे से सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व, सीईओ पर्यटन विकास परिषद और दिलीप जावलकर से सचिव सहकारिता लिया गया है। जावलकर को सचिव जलागम निदेशक, ऑडिट व मुख्य परियोजना निदेशक जलागम दिया गया है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव सहकारिता, चंद्रेश कुमार यादव को आयुक्त खाद्य व डा. नीरज खैरवाल को सचिव भाषा दिया गया है। डा. पंकज कुमार पांडेय से सचिव श्रम, अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, चंद्रेश कुमार यादव से परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी, डा. बी षणमुगम से निदेशक ऑडिट, डा. आर राजेश कुमार से सचिव सिंचाई, लघु सिंचाई व डा. नीरज खैरवाल से सचिव समाज कल्याण आयुक्त, समाज कल्याण अध्यक्ष, बहुद्देश्यीय वित्त विकास निगम लिया गया है।
डा. श्रीधर बाबू अद्दांकी को सचिव श्रम, समाज कल्याण, आयुक्त समाज कल्याण, अध्यक्ष बहुद्देशीय वित्त विकास निगम, अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, युगल किशोर पंत को सचिव सिंचाई, लघु सिंचाई, परियोजना निद्शक उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि सिंचाई, धीराज सिंह गर्ब्याल को सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व, सीईओ पर्यटन विकास परिषद, पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम, रंजना राजगुरू को अपर सचिव बाल विकास महिला कल्याण निदेशक आईसीडीएस, निदेशक महिला कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। युगल किशोर पंत से सचिव भाषा व निदेशक स्वजल, धीराज सिंह गर्ब्याल से सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम, पराग मधुकर धकाते से विशेष सचिव जलागम, सोनिका से अपर सचिव सहकारिता, नागरिक उड्डयन, निबंधक-सहकारिता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा), रंजना राजगुरू से अपर सचिव ऊर्जा, निदेशक उरेडा, आनंद स्वरूप से अपर सचिव नियोजन लिया गया है।
रीना जोशी से अपर सचिव कार्मिक व सतर्कता हटाकर अपर सचिव राज्यपाल, मनुज गोयल से अपर सचिव सैनिक कल्याण हटाकर अपर सचिव तकनीकी शिक्षा, मिशन निदेशक एनएचएम, संजय कुमार से निदेशक दुग्ध विकास व महिला डेरी हटाकर निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार, अभिषेक रूहेला से अपर सचिव विद्यालय शिक्षा व महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा हटाकर परियोजना निदेशक यूयूएसडीए, दीप्ति सिंह से श्रमायुक्त हल्द्वानी, सचिव उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड हटाकर महानिदेशक शिक्षा दिया गया है। वहीं, हिमांशु खुराना से मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई हटाया गया है और सचिवालय सेवा के श्याम सिंह को अपर सचिव सैनिक कल्याण दिया गया है। हरीश चंद्र कांडपाल से निदेशक सेवायोजन हल्द्वानी का दायित्व लेकर उन्हें बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
आशीष कुमार चौहान को जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी (यूकाडा) और निदेशक खेल व युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वाति भदौरिया से अपर सचिव राज्यपाल, भाषा, तकनीकी शिक्षा, सचिव हिन्दी अकादमी, निदेशक भाषा संस्था, परियोजना निदेशक उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि सिंचाई विभाग, एमडी एनएचएम लेकर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया है।
नवनीत पांडे को जिलाधिकारी चंपावत से हटाकर अपर सचिव कार्मिक व सतर्कता विभाग और मनीष कुमार को सीडीओ उधमसिंह नगर से हटाकर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है। सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से हटाकर प्रबंध निदेशक सिडकुल, महानिदेशक व आयुक्त उद्योग, सीईओ पीएमजीएसवाई दिया गया है, वहीं प्रतीक जैन से प्रबंध निदेशक सिडकुल महानिदेशक व आयुक्त उद्योग हटाकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी से हटाकर अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता, निदेशक उरेडा व निबंधक सहकारिता दिया गया है, वहीं प्रशांत कुमार आर्या से अपर सचिव बाल विकास, महिला कल्याण, निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना, निदेशक महिला कल्याण, निदेशक खेल व युवा कल्याण हटाकर जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। सीडीओ अल्मोड़ा दिवेश शाशनी को सीडीओ उधमसिंह नगर बनाया गया है।
इन पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली







