Tuesday, March 10, 2026
Home बड़ी खबर अब सामान्य वर्ग को भी मिलेगा डेयरी विकास की गंगा गाय योजना...

अब सामान्य वर्ग को भी मिलेगा डेयरी विकास की गंगा गाय योजना का लाभ, उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला

देहरादून। डेयरी विकास की गंगा गाय योजना का लाभ अब सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को भी मिलेगा। पहले इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के लाभार्थियों को ही मिलता था। उत्तराखंड कैबिनट ने बुधवार को हुई बैठक में इस संशोधन पर अपनी सहमति जताई। इसके अलावा कैबिनेट ने तीन अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।

गंगा गाय योजना के तहत लाभार्थियों को 90 फीसदी तक की सब्सिडी देने का प्रावधान है। लेकिन योजना केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के लिए होने के चलते बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे। कैबिनेट ने योजना के नियमों में बदलाव को मंजूरी देने का फैसला किया, जिसके चलते अब सामान्य वर्ग के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

कैबिनेट ने सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट के एक निसंवर्गीय पद को भी मंजूरी दी। सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट लेवल 11 के पद को पांच साल के लिए सृजन किया गया है, जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। साथ ही, बद्रीनाथ धाम में  स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर में मास्टर प्लान के अंतर्गत में म्यूरल आर्ट वार्क किया जाएगा, जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।

इसके अलावा कैबिनेट ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारियों के चयन की अवधि घटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। अभी चयन के बाद इन्हें दो साल तक का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण की अवधि को दो साल से घटाकर एक वर्ष किए जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने सहमति व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments