Thursday, May 14, 2026
Home धर्म-संस्कृति पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान से खोले गए सिद्धपीठ लाटू धाम के...

पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान से खोले गए सिद्धपीठ लाटू धाम के कपाट, सीएम धामी भी हुए शामिल

लाटू धाम वाण (चमोली)/देहरादून। पूजा-अर्चना के बाद सोमवार को विधि विधान से सिद्धपीठ लाटू धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। इस दौरान हुई विशेष पूजा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए और उन्होंने देश व राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के लिए वीर सैनिकों का अभिनंदन किया।

सोमवार को वाण गांव स्थित लाटू धाम के कपाट खुलने के बाद आयोजित सभा में मां नंदा और लाटू देवता के जयकारे लगाकर उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चार धाम के साथ-साथ तुंगनाथ, रुद्रनाथ, जागेश्वर, आदि कैलाश आदिबद्री जैसे अनेकों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं। इसके साथ ही राज्य के छोटे-छोटे मंदिर राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करते हैं। मुख्यमंत्री ने लाटू धाम के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्त्व की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर हमारी हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का प्रतीक है। आज का यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक है।

सीएम धामी ने कहा कि लाटू धाम के मंदिर में आँखों में पट्टी बांध कर दर्शन करने कि परम्परा यह दर्शाती है कि आस्था सिर्फ आंखों से ने बल्कि हृदय से होती है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाना चाहते है, जिसके लिए सरकार पौराणिक मंदिरो का जीर्णोद्धार व सांस्कृतिक धरोहरों कि पहचान कर सरंक्षण कर रही है। साथ ही मंदिरों के  आस-पास सुविधाओं का विकास भी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार जनहित के लिए कड़े निर्णय ले रही है। हमने राज्य की जनता से समान नागरिक सहिंता लागू करने का वादा किया था, जिसे सरकार ने निभाया है। इसके साथ ही राज्य में धर्मान्तरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून और सख्त भू-कानून लाकर भू माफियाओं पर शिकंजा कसने का काम किया है।

सुरक्षित और सुचारू चारधाम यात्रा के लिए हो रहा काम

मुख्यमंत्री ने कहा वर्तमान में चारधाम यात्रा का संचालन किया जा रहा है। जो देश-दुनिया के सनातन मतावलम्बियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार चार धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए हमारी सरकार आल वेदर रोड, चिकित्सा सुविधा, आपात समय में हेली सेवा उपलब्ध करवा रही है। चार धाम यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का भी तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही धामों में यात्री सुविधा जुटाने के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है।

राजजात यात्रा की तैयारियों पर समयबद्ध रूप से करें काम

उन्होंने लाटू धाम के विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया। वहीं, कुलसारी में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण, बाढ़ सुरक्षा कार्य और हेलीपेड निर्माण को लेकर कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता को विधायक की सभी मांगों को दीर्घकालीन, मध्यकालीन और अल्प समयावधि की योजनाओं में शामिल करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने आगामी 2026 में आयोजित होने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए सड़कों के साथ ही पार्किंग और यात्री सुविधाओं के विकास करने के लिए योजनाबद्ध कार्य करने की भी बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मां नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन को लेकर किए जाने वाले कार्यों को योजनाबद्ध और समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजजात यात्रा के कार्यों को लेकर सभी स्तरों पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी के सहयोग से आगामी 2026 में आयोजित होने वाली राजजात यात्रा को भव्य और दिव्य स्वरुप आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जड़ी-बूटी सलाहाकार समिति के उपध्यक्ष बलबीर घुनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, ब्लॉक प्रशासक दर्शन दानू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ऊर्जा बचत से चकबंदी नीति तक, धामी कैबिनेट ने ईंधन संकट, कृषि सुधार, स्वास्थ्य ढांचे और पर्यटन को लेकर लिए फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, कृषि सुधार, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन और...

NEET-UG 2026 पेपर लीक की आशंका पर परीक्षा रद्द, असमंजस में लाखों छात्र व अभिभावक, जांच तेज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है।...

सेना के समर्पण और बलिदान के कारण भारत की ओर आंख उठाने का साहस नहीं कर सकता दुश्मनः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को Doon Sainik Institute में आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ऊर्जा बचत से चकबंदी नीति तक, धामी कैबिनेट ने ईंधन संकट, कृषि सुधार, स्वास्थ्य ढांचे और पर्यटन को लेकर लिए फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, कृषि सुधार, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन और...

NEET-UG 2026 पेपर लीक की आशंका पर परीक्षा रद्द, असमंजस में लाखों छात्र व अभिभावक, जांच तेज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है।...

सेना के समर्पण और बलिदान के कारण भारत की ओर आंख उठाने का साहस नहीं कर सकता दुश्मनः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को Doon Sainik Institute में आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय...

…तो क्या अधिकारियों को ईमानदारी की सजा दे रही सरकार, पौड़ी सीडीओ और डीडीओ के तबादले पर सवाल

देहरादून/पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में सीडीओ और डीडीओ के एकाएक हुए तबादले के बाद लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। कहा जा...

Recent Comments