Thursday, July 23, 2026
Home देश-दुनिया ऑपरेशन सिंदूरः भारतीय सेना ने पाक आतंकवादियों के कई ठिकाने किए ध्वस्त,...

ऑपरेशन सिंदूरः भारतीय सेना ने पाक आतंकवादियों के कई ठिकाने किए ध्वस्त, पहलगाम हमले का दिया जवाब

नई दिल्ली। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने मंगलवार आधी रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया और नौ को नष्ट कर दिया। भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में मुख्यतः आतंकियों, साजिशकर्ताओं और उसके सहयोगियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कई लोगों के मारे और घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बुधवार सुबह विंग कमांडर योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना के इस ऑपरेशन की जानकारी दी।भारतीय सेना के अनुसार, केवल आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया गया। इसमें किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकियों के लांच पैड को ध्वस्त करना था। यह भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दिखाता है।

हमले के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से भी गोलाबारी करने की जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान पिछली 12 रातों से बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी कर रहा है। आतंकी कैंपों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर, मेंढर के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। वहीं, दोनों तरफ तनाव बढ़ने के बाद बॉर्डर क्षेत्र के ज्यादातर निवासियों ने बंकरों और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली है।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments