Saturday, August 1, 2026
Home हेल्थ क्या रोज-रोज दही खाना है नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

क्या रोज-रोज दही खाना है नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

दही कई विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर हेल्दी फूड है, बहुत से लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। दही खाकर शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों को पूरा किया जा सकता है। लेकिन क्या रोज-रोज दही खाना सही है या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपका शरीर स्वस्थ है और आप सीमित मात्रा में दही खा रहे हैं तो इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा लेकिन अगर रात में दही खाते हैं और इसकी वजह से कफ बन रहा है तो डॉक्टर इसे खाने से मना कर सकते हैं। ऐसे में जानें रोज-रोज दही खाने से शरीर पर क्या इफेक्ट्स होते हैं…

दही से मिलता है प्रोटीन
शरीर के सेल्स को बढऩे के लिए अमिनो एसिड की आवश्यकता होती है, जो प्रोटीन से मिलता है। मसल्स, स्किन, बाल, नाखून सब प्रोटीन से ही बनी होती है। ऐसे में अगर प्रतिदिन प्रोटीन शरीर तक पहुंचाना है तो दही सबसे अच्छा माध्यम है।
रिपोर्ट के अनुसार, 100 ग्राम दही खाकर  11.1 ग्राम प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है।

प्रोबायोटिक्स
आंतों में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं, जो खाना पचाने से लेकर पोषण तक में मदद करते हैं. इनकी संख्या बनाए रखने में दही मददगार होती है। इसे खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, पेट में गर्मी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

कैल्शियम
हमारे शरीर की हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद ही जरूरी है. इसकी कमी से हड्डियां कम और कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में दही खाकर कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है. दही में अच्छी-खासी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

विटामिन बी12
शरीर में नसों, दिमाग और खून के लिए विटामिन बी 12 जरूरी होता है। यह विटामिन बहुत कम फूड्स में पाया जाता है। इसकी कमी आजकल लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। चूंकि दही दूध से बनी होती है, इसलिए इससे विटामिन बी12 की थोड़ी मात्रा प्राप्त हो जाती है।

एनर्जी
अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होती है तो दही खाना चाहिए। इसे खाने से एनर्जी और ताजगी मिलती है और थकावट दूर होती है। हर दिन सीमित मात्रा में दही खाकर शरीर को कई फायदा पहुंचा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments