Monday, June 8, 2026
Home ताजा खबर दो साल बाद होंगे उत्तरांचल प्रेस क्लब में चुनाव, 24 व 25...

दो साल बाद होंगे उत्तरांचल प्रेस क्लब में चुनाव, 24 व 25 को नामांकन, 29 को मतदान और मतगणना

देहरादून। दो साल बाद उत्तरांचल प्रेस क्लब में इस वर्ष चुनाव होने जा रहे हैं। पिछले वर्ष क्लब के चुनाव नहीं हो पाए थे। सोमवार को चुनाव अधिकारी कुंवर राज अस्थाना, सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद बड़ोनी और वीके डोभाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया।

प्रेस क्लब सभागार में चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए कुंवर राज अस्थाना ने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और उन्हें जमा कराया जा सकेगा। इसी दिन शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद सही पाए गए नामांकन पत्रों की घोषणा होगी। अगले दिन 26 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद शाम पांच तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रविवार 29 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। एक घंटे के ब्रेक के बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की समाप्ति के बाद चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक पद पर एक-एक, संयुक्त मंत्री पद पर दो (एक पद महिला आरक्षित) और कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर चुनाव होगा।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments