Thursday, April 23, 2026
Home ताजा खबर अधिकारी हो तो ऐसाः जो काम चार साल में नहीं हो पाया,...

अधिकारी हो तो ऐसाः जो काम चार साल में नहीं हो पाया, उसे महज 15 दिन में पूरा कर दिखाया

पौड़ी गढ़वाल। ऐसे बहुत कम अधिकारी होते हैं, जो कर्मचारियों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर होकर काम करते हैं। विशेषकर सरकारी सिस्टम में ऐसे अधिकारी मिलने बेहद दुर्लभ हैं। लेकिन, इन सबके बीच कुछ अधिकारी ऐसे भी होते हैं, जो अपनी शानदार कार्यप्रणाली और समस्याओं के समाधान की ईच्छाशक्ति से सबका दिल जीत लेते हैं।

ऐसे ही एक अधिकारी हैं एसपी जोशी, जिन्होंने हाल ही में नगर पालिका पौड़ी में अधिशासी अधिकारी का पदभार संभाला है। पौड़ी शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में अपना योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों का एरियर पिछले चार साल से जमा नहीं हुआ था। कर्मचारी इसको लेकर कई बार अधिकारियों से मिल कर इसे जल्द जारी करने की मांग कर चुके थे। लेकिन हालात जस के तस बने हुए थे। एसपी जोशी ने जब चार्ज संभाला, तब कर्मचारियों ने उनके सामने यह मामला रखा।

कर्मचारियों के फायदे को देखते हुए एसपी जोशी ने गंभीरता से इस प्रकरण पर कार्रवाई शुरू की और महज 15 दिनों में वह काम कर दिखाया जो, चार साल में नहीं हो पाया था। उन्होंने कर्मचारियों के एरियर का करीब 22 लाख रुपया जमा करवा दिया है। इस पर कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया और आभार जताया।

इसके अलावा जनता की समस्याओं के समाधान और उन्हें सुविधाएं देने के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाने के साथ ही नगर क्षेत्र में 150 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगवा दी है। इसके अलावा शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का काम भी चल रहा है। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए भी उन्होंने प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कर दिया है। गौ सदन की खाद की ब्रांडिंग के लिए बैग बनाने का काम भी किया जा रहा है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को तय समय सीमा में काम निपटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार आया है और लोगों को इसका फायदा मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों को...

Recent Comments