Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर केदारनाथ में भाजपा की जीतः आशा की छवि और भाजपा संगठन की...

केदारनाथ में भाजपा की जीतः आशा की छवि और भाजपा संगठन की मजबूती बनीं जीत का आधार

अनिल चन्दोला

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5622 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। आशा नौटियाल की व्यक्तिगत छवि और भाजपा संगठन की मजबूती इस जीत का आधार बनीं। वहीं, कांग्रेस बदरीनाथ और मंगलौर वाले प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम साबित हुई। निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान ने नौ हजार से ज्यादा वोट हासिल कर कांग्रेस के मनोज रावत के लिए मुश्किलें खड़ी की, जिसका नुकसान उन्हें हार के रूप में झेलना पड़ा।

शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा ने पिछले कई चुनावों से चली आ रही परिपाटी को बदलते हुए परिवार से इतर टिकट दिया। पिछले कई चुनावों के दौरान भाजपा ने मृतक विधायकों के परिजनों को ही टिकट दिया था। भाजपा ने दो बार विधायक रह चुकीं आशा नौटियाल पर दांव लगाया। पार्टी ने हमेशा की तरह पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला और अपनी कैबिनेट के कई सहयोगियों के साथ केदारनाथ में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की। भाजपा संगठन पूरी तन्मयता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटा रहा। वहीं, आशा नौटियाल को मृदुभाषी होने और पूर्व में कराए गए कार्यों का भी फायदा मिला।

मंगलौर और बदरीनाथ में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस ने भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा। लंबे समय बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एक साथ नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कई बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया और मनोज रावत के लिए वोट मांगे। मनोज रावत पूर्व विधायक होने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा मुखर रहने वाले प्रत्याशी के रूप में जाने जाते रहे। हालांकि उन्हें निर्दलीय त्रिभुवन चौहान के लड़ने का नुकसान झेलना पड़ा, जो नौ हजार से ज्यादा वोट हासिल करने में कामयाब रहे। त्रिभुवन ने ज्यादातर कांग्रेस और मनोज रावत के वोट बैंक में सेंधमारी की।

आशा ने शुरूआत से ही बनाई बढ़त, अंत तक रही कायम

भाजपा की आशा नौटियाल ने 13 चरणों में हुई मतगणना के पहले चरण से ही बढ़त बना ली, जो आखिर तक कायम रही। पहले चरण के बाद उनके वोटों की संख्या 1398, दूसरे के बाद 3286, तीसरे के बाद 4821, चौथे के बाद 6765, पांचवें के बाद 8555, छठवें के बाद 10153, सातवें के बाद 12069, आठवें के बाद 13696, नौवें के बाद 15833, दसवें के बाद 18139, 11वें के बाद 20078, 12वें के बाद 22331 और 13वें के बाद 23130 तक पहुंच गई।

मनोज रावत और त्रिभुवन के बीच हुई कांटे की टक्कर

भाजपा की आशा नौटियाल जहां पहले चरण से ही लीड पर चल रहीं थीं, वहीं, कांग्रेस के मनोज रावत और निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान के बीच शुरूआती चरणों में कांटे की टक्कर रही। पहले चरण में त्रिभुवन चौहान को 1185 और मनोज रावत 915 वोट मिले। दूसरे चरण में मनोज रावत 2281 व त्रिभुवन 2037 वोट तक पहुंच गए। तीसरे चरण में मनोज रावत 3231 व त्रिभुवन चौहान 2972, चौथे चरण में मनोज 4376 व त्रिभुवन 4912, पांचवें चरण में मनोज 6028 व त्रिभुवन 6489, छठवें चरण में मनोज 7292 और त्रिभुवन 7189 वोट तक पहुंच गए। हालांकि इसके बाद मनोज रावत ने उन पर लीड बनानी शुरू की। मनोज रावत को इसके बाद लगभग सभी चरणों में हजार या उससे ज्याद वोट मिले। जबकि त्रिभुवन अगले सात चरणों में कुल दो हजार से कुछ ज्यादा ही वोट हासिल कर पाए।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments