Monday, June 8, 2026
Home बड़ी खबर पीएफ से संबंधित सभी समस्याओं का घर के पास होगा समाधान, सेव...

पीएफ से संबंधित सभी समस्याओं का घर के पास होगा समाधान, सेव करें डेट

देहरादून। पीएफ (Provident Fund) को लेकर अगर आपको कोई समस्या है तो आपके घर के पास ही उसका समाधान होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार), क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून की ओर से हर माह आयोजित होने वाला “निधि आपके निकट 2.0” शिविर कार्यक्रम 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रथम) विश्वजीत सागर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंशधारकों, पेंशनरों और नियो

ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर।

क्ताओं की समस्याओं का उनके जिले में समाधान करना और उनकी शिकायतों व सुझावों को सुनना है। उपयोगी सुझावों का इस्तेमाल संगठन अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने मे करता है। उन्होंने बताया कि हर महीने की 27 तारीख को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उस दिन अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 27 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पीएफ खाते में नाम संशोधन, बैंक खाता संख्या की सीडिंग, यूएएन और पीएफ नंबर ट्रासफर व मर्ज करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही सदस्य पोर्टल, उमंग एप और डिजिलॉकर सेवाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

किस जिले में कहां पर लगेगा शिविर

हरिद्वार- मैसर्स एसबीएल प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-12, सिडकुल।

देहरादून- मैसर्स एस्पेन क्रू, मोहब्बेवाला इंडस्ट्रियल एरिया।

टिहरी गढ़वाल- मैसर्स कीज़ लाइट होटल, तपोवन।

पौड़ी गढ़वाल- मैसर्स एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्रीनगर।

रुद्रप्रयाग- मैसर्स एलएंडटी।

चमोली- मैसर्स नगर पालिका परिषद, गोपेश्वर।

उत्तरकाशी- मैसर्स नगर पालिका परिषद।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments