Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर फिल्म नीति से स्थानीय फिल्मों और कलाकारों को मिल रहा फायदा, श्रद्धा...

फिल्म नीति से स्थानीय फिल्मों और कलाकारों को मिल रहा फायदा, श्रद्धा सम्मान 2024 में हुई चर्चा

देहरादून। शारदा स्वर संगम ने आवाज सुनो पहाड़ों की के बैनर तले श्रद्धा सम्मान 2024 और फिल्म नीति पर चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संरक्षण व संवर्धन में अपना जीवन लगाने वाले दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि देते हुए शांति पाठ किया गया।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लेखन, फिल्म व सिनेमा जगत से जुड़े लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने स्व. चंद्र सिंह राही के पुत्र वीरेंद्र नेगी, स्व. हीरा सिंह राणा की पत्नी विमला राणा, स्व. रतन सिंह जौनसारी की पत्नी सुमित्रा जौनसारी, स्व. जगत राम वर्मा के पुत्र राहुल वर्मा, पुत्री अंशु वर्मा और स्व. जीत सिंह नेगी के परिजनों को सम्मानित किया। शारदा स्वर संगम और आवाज सुनो पहाड़ों की के संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि प्रदेश की संस्कृति के लिए जीवनभर कार्य करने वाले दिवंगत कलाकारों की याद में हर पितृपक्ष के पहले रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

फिल्म नीति पर चर्चा करते हुए उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी व संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. नितिन उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से फिल्मों की शूटिंग में काफी तेजी आई है। अब स्थानीय भाषा-बोली की फिल्में भी ज्यादा बन रही हैं। उन्होंने बताया कि गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषा की फिल्मों को 50 फीसदी या अधिकतम दो करोड़ रुपये तक का अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर फिल्म निर्माता वैभव गोयल, निर्माता- निर्देशक अनुज जोशी, फिल्म समीक्षक दीपक नौटियाल, पूर्व राज्यमंत्री घन्ना भाई, डा. नंद लाल भारती, बलबीर पंवार, अनसूया प्रसाद उनियाल, अशोक धस्माना, मंजू नौटियाल समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments