Sunday, September 6, 2026
Home खेल क्रिकेट प्रतियोगिताः हरिकेन ने जीता उद्घाटन मुकाबला, लक्ष्मण और अनुज चमोली बने...

क्रिकेट प्रतियोगिताः हरिकेन ने जीता उद्घाटन मुकाबला, लक्ष्मण और अनुज चमोली बने जीत के नायक

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप 2024 का रविवार को रंगारंग आगाज हुआ। आईटीबीपी के बैंड और संस्कृति विभाग की टीम ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से उद्घाटन समारोह में चार चांद लगा दिए। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में सचिवालय हरिकेन ने आबकारी विभाग को सात विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ और सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं हमारे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए फिट रहने का एक माध्यम है। साथ ही विभागीय कर्मियों की प्रतिभा को सामने लाने और उनके आपसी सामंजस्य, सौहार्द व खेल भावना को बढ़ावा देने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उमेश शर्मा काऊ ने सभी खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सचिवालय हरिकेन और आबकारी विभाग के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। लक्ष्मण बिष्ट ने शानदार 25 रन बनाए। अनुज चमोली ने 3 और विनोद शर्मा ने 2 विकेट लिए। हरिकेन ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सुनील मेंदोला ने 29 और कपिल ने 27 रन बनाए। आबकारी की ओर से अंकित, आशीष और मधुर ने 1-1 विकेट लिया। फाइटर ऑफ द मैच लक्ष्मण और अपने शानदार खेल के लिए अनुज चमोली मैन ऑफ द मैच रहे।

इससे पहले क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी, सचिव राजेंद्र रतूड़ी, उपाध्यक्ष टीएच खान, संयुक्त सचिव रवि रंसवाल, कोषाध्यक्ष अतुल परमार, मीडिया प्रभारी अनुज शेखर चमोली, अनिल काला, विनोद शर्मा, विवेक नैनवाल, टिकराज, मनोज भट्ट, सुधांशु राणा, संदीप बिष्ट इत्यादि ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान आरजे काव्य, राजीव नेगी, देवेंद्र बिष्ट, सुनील लखेड़ा, जीतमणि पैन्यूली, करम राम और सभी टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments