Thursday, July 23, 2026
Home ताजा खबर मॉल ऑफ देहरादून समेत सभी मॉल, होटल और रिजॉर्ट ईपीएफओ के राडार...

मॉल ऑफ देहरादून समेत सभी मॉल, होटल और रिजॉर्ट ईपीएफओ के राडार पर, जांच को बनाई दो टीम

देहरादून। हाल ही में खुले मॉल ऑफ देहरादून समेत राजधानी और आसपास के इलाकों के सभी मॉल, होटल्स और रिजॉर्ट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के राडार पर है। संगठन को इन ज्यादातर जगहों पर कर्मचारियों को पीएफ व ईएसआई का लाभ न दिए जाने का अंदेशा है। ऐसे भी प्रतिष्ठानों का सर्वे करने के लिए संगठन ने दो टीमों का गठन किया है। पहले यहां नियोक्ताओं और कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। उसके बाद भी कर्मचारियों को पीएफ का लाभ न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का जाएगी।

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए उन्हें पीएफ व ईएसआई का लाभ देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिष्ठान, कंपनी, एजेंसी, जहां भी 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां नियोक्ता को यह लाभ देना ही चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दे रहे हैं। इसलिए दो टीमों का गठन कर उन्हें सर्वे कार्य में लगाया जा रहा है।

दैनिक मजदूरों को भी देना होगा लाभ

उन्होंने बताया कि टेंट हाउस, बैंड पार्टी, कैटरिंग जैसे काम करने वाले दैनिक मजदूरों को भी पीएफ का लाभ दिया जाना अनिवार्य है। वह जितना काम करेंगे और जितना मानदेय पाएंगे, उसी अनुसार पीएफ की कटौती होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखा था, जिसके बाद इस पर निर्णय लेने के लिए हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है।

पहले गलत फायदा लिया, अब होगी रिकवरी

विश्वजीत सागर ने बताया कि कोरोना के समय केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की शुरूआत की। इसके तहत नए कर्मचारियों के वेतन से कटने वाले पीएफ के अंशदान को सरकार ने जमा कराया। साथ ही ऐसी कंपनियां, जो पीएफ का भुगतान करने में असमर्थ थी, उनके दो वर्ष का भुगतान भी सरकार ने किया। लेकिन इसमें कई ऐसी कंपनियां भी हैं, जिन्होंने गलत जानकारी देकर पैसा लिया। अब उन सभी की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फर्जी कर्मचारियों की भर्ती दिखाकर पैसा लेने वाली एक फर्म के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। अन्य मामलों की जांच की जा रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर अन्य के खिलाफ भी एफआईआर कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में लगाए पौधे

थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments