Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर मृतक कर्मचारी के अनक्लेम्ड पीएफ का भी परिवार को भुगतान करेगा ईपीएफओ,...

मृतक कर्मचारी के अनक्लेम्ड पीएफ का भी परिवार को भुगतान करेगा ईपीएफओ, व्यवस्था लागू

देहरादून। अब किसी कर्मचारी की मौत के बाद अगर उसके पीएफ भुगतान के लिए कोई दावा नहीं करता है, तब भी परिवार को उसका लाभ मिलेगा। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, देहरादून ने नई पहल की है। इसके तहत कर्मचारी की मौत के बाद क्लेम न करने वाले परिवारों से खुद संपर्क किया जा रहा है। उनकी मदद के लिए संगठन के जीएमएस रोड स्थित कार्यालय में वन प्वाइंट सेंटर भी स्थापित किया गया है, जिससे उनके भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार के लोग पीएफ के लिए क्लेम नहीं करते हैं। कुछ परिजनों को पता नहीं होता कि पीएफ जमा हो रहा था। वहीं, कई लोग इसकी प्रक्रिया से अनभिज्ञ होते हैं। ऐसे में उनकी मौत के बाद पीएफ अनक्लेम्ड रह जाता है। ऐसे मामलों में अब मृतक कर्मचारी के परिवार को उसका लाभ देने के लिए पीआरओ के अधीन एक सेल बनाया गया है। यह सेल सभी कंपनियों व एजेंसियों से प्राप्त मृतक कर्मचारियों के रिकॉर्ड और पीएफ भुगताने के दावों के डाटा का मिलान करेगी। अगर ऐसा कोई मामला मिला, जिसमें कर्मचारी की मौत के बाद उसके पीएफ, इंश्योरेंस या पेंशन के लिए दावा नहीं किया गया हो, तो संबंधित कंपनी से संपर्क कर उसके परिवार को इसके संबंध में जानकारी देने के लिए कहा जाएगा। विश्वजीत सागर ने बताया कि वन प्वाइंट सेंटर ऐसे मामलों में संबंधित परिवार और परिजनों को हर तरह की मदद मुहैया कराएगा। उन्होंने बताया कि अभी ऐसे करीब 125 मामलों में कार्यवाही की जा रही है।

इंडस्ट्रीयल एक्सीडेंट के मामलों में भी मिलेगा पीएफ का लाभ

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एक्सीडेंट के मामलों में मृतक को अनिवार्य तौर पर पीएफ, इंश्योरेंस व पेंशन का लाभ देने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें वह सभी कर्मचारी शामिल होंगे, जो पीएफ के लिए पात्र हैं लेकिन पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ईंट भट्टे में काम करने के दौरान, बिजली लाइनों की मरम्मत के दौरान, मकान बनाने के दौरान या अन्य किसी भी तरह की दुर्घटना के मृतकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर पात्र होने के बावजूद किसी कंपनी, प्रतिष्ठान या एजेंसी ने कर्मचारी को पीएफ का लाभ नहीं दिया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments